---विज्ञापन---

37 साल की इस एक्ट्रेस ने छोड़ा भारत, बोलीं- अब घर जैसा महसूस नहीं होता

ईरान से इंडिया आईं एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने करीब 16 साल बाद भारत देश छोड़ने का फैसला कर लिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने ये जानकारी दी है. उनकी बातों को सुनकर उनके फैंस हैरान रहे गए.

भारत छोड़ रही मंदाना करीमी

दरअसल एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान एयरपोर्ट से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो भारत को अलविदा कह रही हैं. उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का बेहद मुश्किल फैसला बताया. मंदाना ने कहा कि भारत उनके लिए दूसरा घर था, लेकिन अब वो एक नई शुरुआत करने जा रही हैं. मंदाना के इस फैसले को सुनकर फैंस हैरान रह गए हैं.

---Advertisement---

पहले कर चुकी हैं देश छोड़ने की बात

ये कोई पहली बार नहीं है. इससे पहले भी मंदाना करीमी ने देश छोड़ने के संकेत दिए थे. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो सुरक्षा कारणों की वजह से देश छोड़ने का फैसला ले रही हैं. हालांकि इसके बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी थी.

ईरान सरकार की आलोचना पर करना पड़ा मुश्किलों का सामना

बता दें मंदाना हमेशा ईरान के हक की बातें करती नजर आती हैं. उनका सोशल मीडिया पूरा ईरान के मुद्दों पर बनाए वीडियोज से भरा पड़ा है. मंदाना सोशल मीडिया पर खुलकर ईरान सरकार की आलोचना करती हैं. ऐसे में उन्हें लगातार मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा.

---Advertisement---

मिली जान से मारने की धमकियां

मंदाना ने कहा कि वो कई सालों से अपने लोगों और ईरान के समर्थन में आवाज उठा रही हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अब भारत में रहना उनके लिए पहले जैसा सहज नहीं रहा. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि उन्हें लंबे समय से जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं.

एक्ट्रेस को नहीं मिला किसी का साथ

मंदाना करीमी कहती हैं कि उन्हें न दोस्तों, न सरकार और न ही मीडिया से उन्हें वैसा साथ मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी और यही वजह है कि अब भारत उन्हें अपना घर जैसा महसूस नहीं होता. मंदाना ने भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने जो भी किया, वो अपने देश ईरान, अपने लोगों और अपने संघर्ष के लिए किया. मंदाना ने ये भी कहा कि अगर दोबारा मौका मिले तो वो फिर वही रास्ता चुनेंगी, चाहे उन्हें किसी का समर्थन मिले या नहीं.

First published on: May 13, 2026 07:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.