---विज्ञापन---
सगी बहन ने ही तोड़ा इस एक्ट्रेस का घर, छीन लिया पति, रामायण में निभाया सबसे अनोखा किरदार
Bollywood Actress: आज हम आपको हिंदी सिनेमा की उस अदाकारा से मिलवा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक 700 से अधिक फिल्में कीं. 9 साल की उम्र से फिल्मी दुनिया में आई इस अदाकारा ने दशकों काम किया और दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई. लेकिन पर्सनल लाइफ में एक्ट्रेस को काफी कुछ झेलना पड़ा. खुद के पति ने धोखा दिया और उनकी सगी बहन से ही शादी रचा ली.
700 फिल्मों की हीरोइन
हिंदी सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली ये अदकारा कोई और नहीं रामानंद सागर की रामायण की ‘मंथरा’ यानी बॉलीवुड की लीजेंडरी एक्ट्रेस ललिता पवार हैं. अपने लंबे फिल्मी करियर में ललिता ने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्होंने हिंदी, मराठी और गुजराती भाषाओं में शानदार काम किया. हिंदी सिनेमा में उन्होंने अपने निगेटिव किरदार से एक अमिट छाप छोड़ी है, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है.
9 साल की उम्र से फिल्मों में किया काम
ललिता पवार का असली नाम अंबा लक्ष्मण राव सगुन था. 9 साल की उम्र में ही उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. कई छोटे-छोटे किरदार निभाए और खूब नाम कमाया, लेकिन एक घटना ने उनका पूरा जीवन बदल दिया.
थप्पड़ की वजह से बदला करियर
साल 1942 में आई फिल्म जंग ए आजादी की शूटिंग के दौरान एक्टर भगवान दादा को एक सीन में ललिता जी को थप्पड़ मारना था, उन्होंने ये थप्पड़ इतना जोरदार मारा कि ललिता के बाएं कान से खून निकल आया और बाद में गलत इलाज की वजह से एक्ट्रेस का चेहरा पैरालाइज हो गया और उनकी बाईं आंख खराब हो गई. इस घटना के बाद ललिता का करियर पूरी तरह बदल गया और उन्हने लीड रोल मिलने बंद हो गए.
निजी जीवन में झेला दुख
लेकिन इसके बावजूद वो फिल्मों में बनीं रहीं और लगातार फिल्मों में साइड रोल करती रहीं. बात करें पर्सनल लाइफ की तो ललिता पवार के निजी जीवन में काफी उथल-पुथल रही. अंत समय में उनके कोई काम न आया.
पति ने बहन से रचा ली शादी
ललिता पवार ने पहली शादी गणपतराव पवार से रचाई थी. बाद में एक्ट्रेस को पता चला कि उनके पति और उनकी सगी बहन के बीच अवैध संबंध हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस ने गणपतराव को तलाक दे सालों बाद राज कुमार गुप्ता से शादी की और दोनों को एक बेटा भी हुआ. साल 1998 में ललिता पवार का कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से निधन हो गया.