---विज्ञापन---
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे कई बड़े सेलेब्स, फातिमा सना शेख और समय रैना ने कही ये बात
Fatima Sana Shaikh And Samay Raina Support Sonam Wangchuk: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के बाद एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतर आए हैं. जानिए, इन सेलेब्स ने क्या कहा?
सोनम वांगचुक को इन बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन
ऐसे में फिल्मी सितारों ने भी उन्हें अपना सपोर्ट दे रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने उनके सपोर्ट में वीडियो बनाया था. उन्होंने सोनम वांगचुक के प्रति समर्थन जताया और युवाओं से उन्हें ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करने की अपील भी की.
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे फातिमा सना शेख और समय रैना
इस मुद्दे पर अब फातिमा सना शेख और समय रैना ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है. अपने सोशल मीडिया पर फातिमा और समय रैना ने इस विषय पर अपनी बात रखी. एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अब 19 दिन हो चुके हैं. हम तब तक इंतजार नहीं कर सकते हैं, जब तक बात सुनने में बहुत देर न हो जाए. सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति जिन्होंने देश को इतना कुछ दिया है, उन्हें अपनी बात सुनाने के लिए अपनी सेहत को जोखिम में नहीं डालना चाहिए.’
फातिमा सना शेख ने जताई चिंता
फातिमा ने आगे लिखा, ‘आपकी राजनीति चाहे जो भी हो, एक छात्र का भविष्य बचाने लायक होता है. उन्हें इस तरह कमजोर होते देखना वाकई बहुत दुखद है. मुझे उम्मीद है कि इसका समाधान बातचीत से निकलेगा, न कि सोनम वांगचुक को खोकर. आज के युवा ही इस देश को आगे ले जाएंगे. कम से कम हम उनके साथ खड़े हो सकते हैं, एक बेहतर भविष्य के उनका समर्थन कर सकते हैं.’
समय रैना ने कही ये बात
फातिमा के अलावा स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने भी इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में सोनम वांगचुक की तस्वीर लगाई और लिखा, ‘उम्मीद और प्रार्थना है कि वह ठीक हों। यह मामला बातचीत से जल्द ही सुलझ जाए.’
सान्या मल्होत्रा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली है. उन्होंने बतौर इनोवेटर सोनम वांगचुक की उपलब्धियां गिनाई हैं.
इमरान खान
बॉलीवुड स्टार इमरान खान ने भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में एक पोस्ट डाली और उसमें NEET पेपर में हुए घोटाले का जिक्र किया. एक्टर ने छात्रों के जीवन और भविष्य को लेकर चिंता जताई.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.