Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhamaal 4: बॉक्स ऑफिस पर चला ‘धमाल 4’ का जादू, जानिए सातवें दिन कितना हुआ कलेक्शन?

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने शुक्रवार को सात दिन पूरे कर लिए. जानें फिल्म के अबतक की कमाई.

---विज्ञापन---

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 7: कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ लगातार दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है. 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन पूरे कर लिए हैं. धमाल फ्रैंजाइजी की ये चौथी किस्त कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है. पहले सोमवार से फिल्म के कलेक्शन में भले ही गिरावट आनी शुरू हुई. हालांकि, अब वीकडेज में भी ये अच्छा-खासा बिजनेस कर रही है.

बीते दिनों की कमाई

ओपनिंग डे पर ‘धमाल 4’ ने शानदार शुरुआत करते हुए 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया. फिर चौथे दिन यानी पहले सोमवार से कलेक्शन में गिरावट शुरू हुई और मंडे टेस्ट में ‘धमाल 4’ ने 8.75 करोड़ रुपये कमाए. मंगलवार को पांचवें दिन कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपये रहा और कल बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

---विज्ञापन---

7वें दिन की कमाई

अब बात करें 7वें दिन की कमाई की तो, सातवें दिन ‘धमाल 4’ ने ₹6.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्राॅस कलेक्शन ₹114.49 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹96.00 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने सातवें दिन ₹1.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹18.25 करोड़ हो गया है. इस तरह, दुनिया भर में धमाल 4 ने ₹132.74 करोड़ की कमाई कर ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 200 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है. ऐसे में इसे तेजी से कलेक्शन करना पड़ेगा.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की कहानी की तो, ‘धमाल 4’ में कुछ लोग एक खजाने की खोज में निकले हैं. फिल्म में शामिल अलग-अलग किरदारों की अपनी-अपनी कहानी है, जो बाद में एक समुद्री खजाना पाने के लिए भागदौड़ करते हैं. खजाने के इस रोमांचक खोज में जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलता है. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, रवि किशन, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Jul 16, 2026 09:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola