Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Chand Mera Dil OTT Release: सिनेमाघरों में फेल, अब ओटीटी पर आ रही ‘चांद मेरा दिल’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Chand Mera Dil OTT Release: मई के महीने में बॉक्स ऑफिस पर उतरी अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' अब ओटीटी पर आ रही है.

---विज्ञापन---

Chand Mera Dil OTT Release
Chand Mera Dil OTT Release

Chand Mera Dil OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हो गई थी. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है. सिनेमाघरों में ‘चांद मेरा दिल’ (Chaand Mera Dil) 22 मई को रिलीज हुई थी. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है.

‘चांद मेरा दिल’ की ओटीटी रिलीज

रिलीज के करीब डेढ़ महीने बाद ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चांद मेरा दिल 17 जुलाई 2026 को रिलीज होगी. आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फिल्म

बात करें फिल्म की तो ‘चांद मेरा दिल’को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिजके डीसूजा ने प्रोड्यूस किया है. रिलीज से पहले फिल्म की खूब चर्चा थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उतरने के बाद ये फिल्म दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित न कर सकी और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. फिल्म में एक प्रेमी जोड़ा दिखाया गया, जो बढ़ती उम्र में प्यार, रिश्ते भावनाओं को बखूबी पेश करती है.

‘चांद मेरा दिल’ की कहानी

बात करें फिल्म की कहानी की तो, ये फिल्म एक मॉर्डन लवस्टोरी को फॉलो करती है. इसकी कहानी आरव (लक्ष्य लालवानी) और चांदनी (अनन्या पांडे) नाम के दो इंजीनियरिंग छात्रों पर आधारित है. दोनों को एक-दूसरे से गहरा प्यार हो जाता है. लेकिन जब इसी बीच चांदनी प्रेग्नेंट हो जाती है, तो उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. शुरुआत में घबराहट और अबॉर्शन के बारे में सोचने के बावजूद, वो आखिर में बच्चे को रखने और शादी करने का फैसला करते हैं. इस दौरान दोनों कई तरह की परेशानियों का सामने हैं, जो फिल्म में काफी इमोशनल तरीके से दिखाया है.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 16, 2026 11:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola