Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office: दो हफ्ते में ‘अल्फा’ का बोरिया बिस्तर गोल, 21वें दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ ने की इतनी कमाई

Box Office: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. ‘अल्फा’, और ‘वेलकम टू द जंगल’ भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई हैं. आइए इन दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

Alpha Vs Welcome To The Jungle

Alpha and Welcome To The Jungle Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं. दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई पूरी तरह गिर गई और अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 21 दिन पूरे कर लिए. शानदार शुरुआत करने के बाद इस कॉमेडी फिल्म की कमाई में भी अब रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है.

‘अल्फा’ का कलेक्शन

पहले बात करें आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ की तो इसने गुरुवार यानी रिलीज के 14वें दिन 60 लाख की नेट कमाई की. इससे भारत में इस फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹67.19 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹56.40 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन 25 लाख कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹27.25 करोड़ हो गया है. इस तरह दुनिया भर में ‘अल्फा’ की टोटल कमाई ₹94.44 करोड़ रुपये हो गई है. पहले हफ्ते के बाद ‘अल्फा’ की कमाई काफी कम हो चुकी है, ऐसे में लगता है कि कुछ दिनों में आलिया भट्ट की ये फिल्म सिनेमाघरों से भी उतर जाएगी.

---विज्ञापन---

‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई

रिलीज के पहले दो हफ्ते ‘वेलकम टू द जंगल’ ने शानदार कमाई तय की, लेकिन अब इस फिल्म की रफ़्तार बिल्कुल धीमी पड़ती जा रही है. सैकनिल्क के मुताबिक इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने 21वें दिन 50 लाख का नेट कलेक्शन किया. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹156.65 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹131.85 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 21वें दिन 10 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹33.35 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹190.00 करोड़ तक पहुंच गया है.

वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के साथ 30 से अधिक स्टार्स शामिल हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Jul 16, 2026 11:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola