Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सुप्रिया पाठक का कैसा है सौतेले बेटे शाहिद कपूर संग रिश्ता? बोलीं- वो मेरा बेटा नहीं है…

बॉलीवुड स्टार पंकज कपूर की दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक ने हाल ही में बताया कि अपने सौतेले बेटे शाहिद कपूर संग उनका रिश्ता कैसा है.

---विज्ञापन---

supriya pathak shahid kapoor

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर की दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक ने हाल ही में अपने व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए. सुप्रिया ने ये भी बताया कि अपने सौतेले बेटे शाहिद कपूर संग उनका रिश्ता कैसा है. बता दें शाहिद कपूर, पकंज कपूर और उनकी पहली पत्नी एक्ट्रेस नीलिमा अजीम के बेटे हैं.

शाहिद कपूर संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता?

साल 1984 में नीलिमा से अलग होने के बाद पंकज ने साल 1988 में एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे हुए, एक बेटी सना कपूर और बेटा रुहान कपूर. सौतेली मां होने के नाते सुप्रिया से अक्सर शाहिद के साथ उनके रिश्तों पर सवाल पूछे जाते हैं. वहीं हाल ही में सुप्रिया पाठक ने इस सवाल पर अपना जवाब दिया.

---विज्ञापन---

शाहिद को सगा बीटा मानती हैं सुप्रिया पाठक

सुप्रिया ने बताया कि उनके और शाहिद के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है. इसपर बात करते हुए सुप्रिया ने कहा, “हम दोनों ने एक-दूसरे के साथ रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश नहीं की, हमारे बीच ये स्वाभाविक है. व्यक्तिगत तौर पर मैं अपनी बात करूं तो वो मेरा बेटा नहीं है, ये बात मेरे मन में कभी भी नहीं आई. मेरे लिए तो वो मेरा बेटा ही है. इसलिए मुझे ये सवाल ही (सौतेले बेटे से जुड़ा) बहुत अजीब लगता है. आगे सुप्रिया ने कहा, जिस तरह से सना मेरी बेटी है और रुहान मेरा बेटा है, उसी तरह शाहिद भी मेरा बेटा है. आगे ईशान खट्टर के साथ रिश्तों को लेकर सुप्रिया ने कहा कि मैं उन्हें बहुत जानती नहीं हूं. इसलिए उनके बारे में बहुत कुछ कह नहीं पाऊंगी. मुलाकात तो होती है, लेकिन हम दोनों एक-दूसरे को बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं.

शाहिद कपूर की मां

बात दें कि पंकज कपूर से अलग होने के बाद शाहिद कपूर की मां नीलिमा ने साल 1990 में एक्टर राजेश खट्टर से शादी कर ली थी. ईशान कपूर, नीलिमा और राजेश के बेटे हैं. हालांकि, शाहिद कपूर संग ईशान और सना दोनों के ही रिश्ते काफी अच्छे हैं.

---विज्ञापन---

सुप्रिया पाठक इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ये प्रेम मोल लिया को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में वो आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा शाहिद कपूर हाल ही में आई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

First published on: Jul 16, 2026 10:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola