Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

2-2 बार घर से भागकर इस एक्ट्रेस ने रचाई शादी, लोग बोलते थे ‘रेखा की सौतन’

---विज्ञापन---

Bollywood Actress: 70-80 के दशक में इस एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों से हर किसी का दिल जीता. करियर में एक्ट्रेस ने लगभग हर बड़े कलाकार के साथ काम किया. लेकिन कुछ समय बाद गुमनामी में खो गई. एक्ट्रेस का नाम विनोद मेहरा से नाम जुड़ा, जिसके बाद इन्हें रेखा की सौतन भी कहा गया. प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक्ट्रेस चर्चा में रहीं. एक्ट्रेस ने एक नहीं, दो-दो बार घर से भागकर अपनी शादी रचाई.

70-80s की पॉपुलर एक्ट्रेस

हम बात कर रहे हैं 70-80s की पॉपुलर एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी की, जिन्होंने गोलमाल, शान, खट्टा मीठा और दादा जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किय. बिंदिया गोस्वामी ने अपने शुरुआती करियर में खूब नाम कमाया. लेकिन बाद में वो गुमनामी के साए में खो गईं.

---Advertisement---

बड़े-बड़े स्टार्स संग किया काम

80 के दशक में बिंदिया इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में एक थीं. अपने छोटे से फिल्मी करियर में बिंदिया ने अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, संजीव कुमार, विनोद मेहरा, अमजद खान, शशि कपूर और विनोद मेहरा संग काम किया.

विनोद मेहरा की दूसरी पत्नी

बॉलीवुड स्टार विनोद मेहरा संग बिंदिया के लव अफेयर की खूब चर्चा रही. दोनों में बेहद प्यार था बाद में दोनों ने शादी भी रचाई. बिंदिया विनोद मेहरा की दूसरी पत्नी बनीं. लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया. दोनों का तलाक हो गया था.

---Advertisement---

घर से भागकर रचाई शादी

बताया जाता है कि रेखा को भी विनोद खन्ना से प्यार था. कहा जाता है कि दोनों ने शादी भी की थी. लेकिन विनोद मेहरा की मां को उनका रिश्ता स्वीकार नहीं था. ऐसे में लोग बिंदिया गोस्वामी को रेखा की सौतन भी कहा करते थे.

बाद में बिंदिया को जे पी दत्ता से प्यार हो गया. दोनों एक-दूसरे के करीब आए, तो बिंदिया के परिवार वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे. क्योंकि जे.पी. दत्ता उम्र में बिंदिया से 13 साल बड़े थे और बिंदिया का हाल ही में अभिनेता विनोद मेहरा से तलाक हुआ था. लेकिन दोनों ने घरवालों के खिलाफ जाकर भागकर शादी रचाई.

---Advertisement---
First published on: Jun 23, 2026 05:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola