Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही 7 साल पुरानी ये रोमांटिक-ड्रामा फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर थी डिजास्टर

---विज्ञापन---

Netflix Trending: नई फिल्मों और सीरीज के साथ ओटीटी पर पुरानी फिल्में भी जमकर देखी जाती हैं. यहां कब कौनसी फिल्म-सीरीज ट्रेंड करने लगे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कई बार जिन फिल्मों को दर्शक थिएटर में खास पसंद नहीं करते, वही सालों बाद लोगों की वॉचलिस्ट में जगह बना लेती हैं. इन दिनों नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी ही फिल्म ने तहलका मचा दिया है. रिलीज के वक्त ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी.

सिनेमाघरों में फ्लॉप, ओटीटी पर टॉप

सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप हुई इस फिल्म ने अचानक ओटीटी पर धूम मचा दी. वक्त बदला और फिल्म की किस्मत भी बदल की. सालों बाद इसे दर्शकों का वो प्यार मिल रहा है, जिसका इंतजार इसे रिलीज के समय था. फिल्म को रिलीज हुए करीब 7 साल हो चुके हैं, लेकिन ऑडियंस अब इसे बेहद पसंद कर रही है.

---Advertisement---

2019 की फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर छाई इस फिल्म का नाम 'कलंक' है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. रिलीज के समय ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह नाकाम साबित हुई. लेकिन अब नेटफ्लिक्स पर शानदार वापसी कर चुकी है.

अचानक करने लगी ट्रेंड

इन दिनों कलंक नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. इसे यहां दर्शकों का जमकर प्यार मिल रहा है. फिल्म कलंक की ओटीटी पर इस जबरदस्त वापसी ने कई लोगों को चौंका दिया है.

---Advertisement---

27 साल बाद एक साथ आए संजय दत्त-माधुरी दीक्षित

इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और कुणाल खेमू जैसे बड़े सितारे नजर आए थे. फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की भी जोड़ी देखने को मिली थी, जो करीब 27 साल बाद किसी फिल्म में साथ दिखाई दिए थे.

प्यार-मोहब्बत, रिश्ते और बिछड़ने की कहानी

कलंक एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी रिश्तों, मोहब्बत और बिछड़ने के दर्द के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में एक शादीशुदा महिला और एक लड़के के बीच पनपते रिश्ते को दिखाया गया है.

---Advertisement---

150 करोड़ का था बजट

रिलीज के समय 'कलंक' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी. भारी-भरकम स्टारकास्ट और बड़े बजट के बावजूद ये फिल्म सिनेमाघरों में नाकामयाब साबित हुई. IMDb के मुताबिक फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये था जबकि फिल्म 146 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी. हालांकि वक्त के साथ फिल्म को नई ऑडियंस मिली और अब इसे ओटीटी पर खूब पसंद किया जा रहा है.

First published on: Jun 17, 2026 06:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola