---विज्ञापन---
OTT की 5 सबसे धांसू वेब सीरीज, थ्रिलिंग कहानी देख कांप उठेगी रूह
Web Series: अगर आप भी थ्रिलिंग कहानियों के शौकीन हैं, तो ये 5 सीरीज खासकर आपके लिए हैं. ओटीटी पर मौजूद 5 ऐसी सीरीज, जिनकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सस्पेंस, थ्रिल, क्राइम और ड्रामा से भरपूर इन सीरीज की कहानी शुरू से लेकर अंत तक आपको स्क्रीन से हटने नहीं देंगी. चलिए अब फटाफट इन सीरीज के बारे में जानते हैं.
Farzi
लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर प्राइम वीडियो की सीरीज ‘फर्जी’ का नाम शामिल है. ये एक जबरदस्त ब्लैक कॉमेडी क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, के के मेनन, राशी खन्ना और भुवन अरोड़ा लीड रोल में शामिल हैं. 8-एपिसोड इस सीरीज की कहानी निराश कलाकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नकली मुद्रा बनाने का निर्णय लेता है.
Asur
असुर एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है. इस सीरीज की कहानी वाराणसी के रहस्यमई माहौल और फॉरेंसिक साइंस पर आधारित है. कहानी में दो लीड किरदार हैं एक निखिल नायर, जो एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ से शिक्षक बने हैं और धनंजय राजपूत, जो सीबीआई के एक बेहतरीन लेकिन थोड़े कठोर ऑफिसर है. आगे की कहानी में दोनों रहस्यमई तरीके से हो रहे मर्डर के पीछे का राज खोलते हैं. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.
The Night Manager
थ्रिल से भरपूर JioHotstar पर मौजूद सीरीज द नाइट मैनेजर, ब्रिटिश सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ का रीमेक है. इसमें अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला लीड रोल में हैं. साथ ही तिलोत्तमा शोम, रवि बहल, शाश्वत चटर्जी भी शामिल हैं. ये सीरीज एक पूर्व सैनिक और होटल नाइट मैनेजर, शान सेनगुप्ता (आदित्य रॉय कपूर) की कहानी है, जो एक खतरनाक अवैध हथियार डीलर, शैलेंद्र 'शेली' रुंगटा (अनिल कपूर) के साम्राज्य को नेस्तनाबूद करने के लिए उसके गिरोह में शामिल हो जाता है.
Dahaad
'दहाड़' एक शानदार क्राइम-ड्रामा सीरीज है. राजस्थान के छोटे से शहर में सेट इस सीरीज की कहानी एक सीरियल किलर और उसे पकड़ने की जिद रखने वाली महिला पुलिस अधिकारी के बीच की रोमांचक जंग है. इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं. इसकी पूरी कहानी आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.
Sacred Games
साल 2018 में आई सीरीज सेक्रेड गेम्स (Sacred Games) में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, एलनाज नैरौजी, राजश्री देशपांडे कुब्रा सैत, सुरवीन चावला, रणवीर शौरे और जतिन सरणा जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. इसकी कहानी गैंगस्टर गायतोंडे भाऊ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को जुर्म की दुनिया का खुदा समझता है. वहीं दूसरी तरफ इंस्पेक्टर सरताज सिंह (सैफ अली खान) उसके रास्ते का कांटा बनता है. इसे आप Netflix पर एन्जॉय कर सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.