---विज्ञापन---
ओटीटी की 5 सबसे धमाकेदार सीरीज, सस्पेंस, थ्रिल और क्राइम से भरपूर
Web Series: आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे शानदार थ्रिलर और क्राइम वेब सीरीज लेकर आए हैं.
Web Series: अगर आप भी क्राइम, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर कहानियां देखना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए ओटीटी की 5 ऐसी वेब सीरीज लेकर आए हैं, जिनकी कहानियां आपको पलक झपकाने नहीं देंगी. शुरू के लेकर अंत तक इन सीरीज में सस्पेंस बना रहता है. इनमें आपको जबरदस्त थ्रिल, क्राइम और कॉमेडी भी देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं.
Guns & Gulaabs
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ‘गन्स एंड गुलाब्स’ का है. 90 के दशक के बैकड्रॉप पर बनी ये सीरीज एक ऐसी कहानी दिखाती है, जहां अफीम के सौदे के चक्कर में पूरा शहर एक जंग का मैदान बन जाता है. इसमें भरपूर कॉमेडी के साथ एक्शन है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Asur
असुर, भारतीय पौराणिक कथाओं (Mythology) और आधुनिक फॉरेंसिक साइंस का एक अनोखा मिश्रण पेश करती है. इसकी कहानी एक ऐसे सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है जो खुद को कलयुग का 'असुर' मानता है. इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
Farzi
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘फर्जी’ में एक टैलेंटेड आर्टिस्ट (शाहिद कपूर) सिस्टम से परेशान होकर असली जैसे दिखने वाले नकली नोट छापने लगता है, और फिर उसकी बिल्ली-चूहे की दौड़ एक सनकी टास्क फाॅर्स ऑफिसर (विजय सेतुपति) के साथ शुरू होती है.
Dahaad
दहाड़, राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज में एक सब-इंस्पेक्टर (सोनाक्षी सिन्हा) एक के बाद एक हो रही रहस्यमई मौतों के पीछे छिपे एक बेहद शातिर सीरियल किलर (विजय वर्मा) का पर्दाफाश करती है. इसकी पूरी कहानी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
IC 814: The Kandahar Hijack
ये सीरीज साल 1999 में हुए इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट के हाईजैक की घटना पर आधारित एक रोंगटे खड़े कर देने वाली मिनी-सीरीज है. इसकी पूरी कहानी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.