---विज्ञापन---
Prime Video पर मौजूद 5 सबसे बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, क्लाइमेक्स देख सोचने पर हो जाएंगे मजबूर
Best Suspense Thriller: ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर एक से बढ़कर एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. लेकिन अगर आप अब भी कन्फ्यूज हैं कि यहां देखें क्या, तो आज हम आपके लिए 5 सबसे बेहतररीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं.
Best Suspense Thriller: अगर आप भी सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए Prime Video पर मौजूद 5 सबसे शानदार सस्पेंस-थ्रिलर लेकर आए हैं. इन फिल्मों में अचानक आने वाले ट्विस्ट और क्लाइमेक्स देखकर देखकर आप हैरान रह जाएंगे. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
Kahaani
विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘कहानी’ अब तक की सबसे बेहतरीन इंडियन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में से एक है. फिल्म दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता की जीवंत पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें एक महिला अपने लापता पति की खोज करती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है एक बहुत बड़ी साजिश का पर्दाफाश होता है. इस फिल्म का सस्पेंस आपको आखिर तक उलझाए रखेगा.
The Silence of the Lambs
'द साइलेंस ऑफ द लैंब्स' को अब तक की सबसे बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों में से एक माना जाता है. फिल्म एक सीरियल किलर की मुश्किल जांच के बारे में है, जिसमें एक खतरनाक अपराधी की सोच को समझना दूसरे को पकड़ने की चाबी बन जाता है. इसके आगे की कहानी बड़ी दिलचस्प है.
Shutter Island
'शटर आइलैंड' एक डार्क साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म की कहानी देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे. कहानी दो US मार्शल की है जो एक मरीज के गायब होने की जांच करने के लिए एक दूर-दराज के साइकियाट्रिक इंस्टिट्यूट जाते हैं, लेकिन वहां वे राज, शक और अनसुलझे सवालों के एक परेशान करने वाले जाल में फंस जाते हैं. यहां आकर कई बड़े खुलासे होते हैं.
Drishyam
'दृश्यम' की कहानी विजय नाम के व्यक्ति और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. विजय की बड़ी बेटी अंजू एक स्कूल कैंप के दौरान IG मीरा देशमुख के बिगड़ैल बेटे समीर (सैम) से मिलती है. समीर अंजू का एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता है. वहीं एक रात, जब सैम उनके घर आकर जबरदस्ती करने की कोशिश करता है, तो अंजू के हाथों गलती से सैम की मौत हो जाती है. ऐसे में पूरा परिवार समीर की लाश को छुपा देता है और विजय पुलिस को धोखा देता है.
Tenet
क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म की कहानी एक CIA एजेंट के बारे में है जो एक बड़ी वैश्विक तबाही और तीसरे विश्व युद्ध को रोकने के लिए समय के खिलाफ दौड़ रहा है. अगर आप नोलन की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आपको जरूर देख लेना चाहिए.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.