Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धर्म के पंख’ लेकर आए जटायु, ‘रामायण’ से सामने आया नया पोस्टर, अनूपम खेर निभाएंगे खास जिम्मेदारी

'रामायण' से मेकर्स ने महत्वपूर्ण किरदार जटायु का पोस्टर रिलीज किया है, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है.

ramayana
'रामायण' से जटायु का पोस्टर रिलीज, फोटो- सोशल मीडिया

Ramayana Jatayu Poster: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट काफी हाई है. मेकर्स हर कुछ दिन में कहानी के किरदारों का पोस्टर एक-एक कर रिलीज कर रहे हैं, जो लोगों के बीच हलचल मचा रहे हैं, हाल ही में फिल्म से जुड़े महत्वपूर्ण किरदार ‘जटायु’ का पोस्टर रिलीज किया गया है, जो कई मायनों में बेहद खास है. क्योंकि इस किरदार को इंडस्ट्री मंझे हुए दिग्गज कलाकार ने अपनी आवाज से सजाया हैं. ‘रामायण’ में जटायु अपनी बहादुरी और बलिदान के लिए जाने जाते हैं और फिल्म में जटायु का किरदार खास क्यों होने वाला है, क्योंकि इसे अभिनेता अनूपम खेर अपनी आवाज देने वाले हैं. पोस्टर सामने आते ही इस किरदार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

‘रामायण’ में जटायु को मिली किसकी आवाज?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में भारतीय महाकाव्य की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी है. मेकर्स फिल्म के अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को रूबरू करा रहे हैं. इसी कड़ी में जटायु का पोस्टर सामने आया है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक शेयर करते हुए इस पात्र की अहमियत को सामने रखा है.

---विज्ञापन---

‘रामायण’ में जटायु किसके प्रतीक?

जटायु को भगवान राम की कथा में साहस, धर्म और बलिदान का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में इस किरदार को अनूपम खेर की आवाज मिलना फिल्म के लिए खास है. क्योंकि अपनी धांसू एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर जब अपनी दमदार आवाज से ‘रामायण’ के इस महत्वपूर्ण किरदार को सजाएंगे तो देखना दिलचस्प होगा कि कैसे वो इसे पर्दे पर जीवंत करते हैं.

‘रामायण’ से जटायु का पोस्टर आउट

पोस्टर में दिखा जटायु का दमदार अंदाज

फिल्म के नए पोस्टर में जटायु की दो तस्वीरें दिख रही है, एक क्लोजअप लुक और एक फुल लुक जिसमें उनकी बड़ी-बड़ी आंखें बता रहीं हैं कि उन्होंने अपनी इन्हीं आखों से क्या कुछ देखा हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में जटायु अपने विशाल पंख फैलाए नजर आ रहे हैं. उनका यह रूप ताकत, साहस और दृढ़ संकल्प को दिखा रहा है.

मेकर्स ने पोस्टर को क्या दिया नाम?

पोस्टर को ‘धर्म के पंख’ नाम दिया गया है. यह नाम जटायु के उस रूप को दर्शाता है, जिसमें वह अन्याय के खिलाफ खड़े होते हैं. बहरहाल, रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी फिल्म5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 13, 2026 04:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola