Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर मौजूद 5 सबसे बेहतरीन सस्पेंस फिल्में, थ्रिल और ट्विस्ट से भरपूर कहानी

Best Suspense Movies: अगर आप भी सस्पेंस से भरपूर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आज हम आपके लिए Netflix पर मौजूद 5 सबसे बेतरीन सस्पेंस फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों में दिलचस्प मिस्ट्री, साइकोलॉजिकल थ्रिल और ट्विस्ट से भरपूर ड्रामा देखने को मिलता है.

Best Suspense Movies: आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जिनकी कहानी आपको आखिर तक उलझाए रखती हैं. शुरू से लेकर अंत तक ये फिल्में स्क्रीन से बांधे रखती हैं. सस्पेंस, थ्रिल और मिस्ट्री से भरपूर ये पांचों फिल्में आपको अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए.

Haseen Dillruba

नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में रोमांस, क्राइम और सस्पेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. इसकी कहानी रानी (तापसी पन्नू) और रिशु (विक्रांत मैसी) के इर्द-गिर्द घूमती है. रानी-रिशु अपनी शादी से खुश नहीं हैं. आगे कहानी में ऋषु का कजिन नील उनकी जिंदगी में आता है और रानी उसकी ओर आकर्षित होने लगती है.

---Advertisement---

Zodiac

डेविड फिंचर की फिल्म 'जोडियक' उस असली खोज की कहानी है जो 'जोडियक किलर' को पकड़ने के लिए की गई थी. 1960 के दशक के आखिर और 1970 के दशक की शुरुआत में सैन फ्रांसिस्को में सेट ये फिल्म कार्टूनिस्ट रॉबर्ट ग्रेस्मिथ (जेक गिलेनहाल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी इस केस में दिलचस्पी जल्द ही एक जुनून में बदल जाती है.

Jaane Jaan

'जाने जान' माया डिसूजा (करीना कपूर खान) की कहानी है, जो एक सिंगल मदर हैं और अपने अलग हो चुके पति की हत्या के बाद उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है. जब पुलिस उन तक पहुंचने लगती है, तो उनका रहस्यमई पड़ोसी नरेन (विजय वर्मा) - जिसके अपने भी कुछ राज हैं - उन्हें बचाने की कोशिश करता है.

---Advertisement---

Monica, O My Darling

कॉमेडी और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म जयंत "जे" अर्खेड़कर (राजकुमार राव) की कहानी है, जो एक रोबोटिक्स इंजीनियर है. उसकी जिंदगी तब उलझ जाती है जब उसकी प्रेमिका मोनिका (हुमा कुरैशी) एक नाकाम मर्डर प्लान से बच निकलती है, जिसमें वो खुद और दो एग्जीक्यूटिव शामिल थे. बाद में जब वो एग्जीक्यूटिव मृत पाए जाते हैं, तो जयंत इस मामले में फंस जाता है.

Murder Mystery

निक और ऑड्रे स्पिट्ज अपनी छुट्टियां मनाने निकलते हैं, लेकिन वो एक अरबपति की हत्या के मामले में फंस जाते हैं. ऐसे में दोनों मिलकर असली कातिल का पता लगाने और अपना नाम बेदाग साबित करने के लिए एक साथ काम करते हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 19, 2026 03:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola