Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर 5 सबसे धांसू मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज, ट्विस्ट देख रह जाएंगे हैरान

Mystery Thrillers: अगर आप भी मिस्ट्री से भरपूर कहानियों के फैंस हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आपके लिए काफी कुछ है.

Mystery Thrillers: ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मों और सीरीज की कोई कमी नहीं है. आज हम आपके लिए यहां मौजूद 5 सबसे शानदार मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज लेकर आए है. इनमें आपको मर्डर मिस्ट्री से लेकर जबरदस्त साइकोलॉजिकल ड्रामा देखने को मिलेगा. चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरी ये सीरीज आपको आखिर तक उलझाए रखेंगी.

Breathe

'ब्रीद' एक शानदार साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है. ये कहानी है एक बेबस पिता, डैनी मस्कारेनहास (आर. माधवन) की, जो अपने गंभीर रूप से बीमार बेटे को बचाने के लिए किस हद तक जा सकता है. जब रहस्यमई हालात में ऑर्गन डोनर्स की मौत होने लगती है, तो क्राइम ब्रांच के परेशान ऑफिसर कबीर सावंत (अमित साध) इस रहस्य को सुलझाने के मिशन पर निकल पड़ते हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कबीर एक ऐसी कड़वी सच्चाई का पता लगाते हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाते हैं. अगर आप मिस्ट्री से भरपूर कोई कहानी देखना पसंद करते हैं तो ये सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए.

---Advertisement---

Paatal Lok

प्राइम वीडियो पर मौजूद क्राइम ड्रामा सीरीज ‘पाताल लोक’ की कहानी हाथी राम चौधरी (जयदीप अहलावत) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक थके-हारे पुलिस ऑफिसर हैं और उन्हें एक मशहूर पत्रकार की हत्या की कोशिश की जांच का काम सौंपा जाता है. पहले ये मामला सीधा-सादा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है मामला और भी पेचीदा हो जाता है.

Farzi

क्राइम, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर सीरीज ‘फर्जी’ की कहानी सनी (शाहिद कपूर) की है, जो एक निराश आर्टिस्ट है और अपने दादाजी की प्रिंटिंग प्रेस को बचाने के लिए नकली नोट छापने के खतरनाक काम में उतर जाता है. जैसे-जैसे सनी का नकली नोटों का कारोबार बढ़ता है, वो माइकल (विजय सेतुपति) के साथ चूहे-बिल्ली के जानलेवा खेल में फंस जाता है. बता दें माइकल एक अनोखे अंदाज वाला टास्क फाॅर्स ऑफिसर है, जो किसी भी हालत में सनी को पकड़ना चाहता है.

---Advertisement---

The Devil's Hour

थ्रिल और ड्रामा से भरपूर सीरीज 'द डेविल्स आवर' (The Devil’s Hour) की कहानी लुसी चैम्बर्स (जेसिका रेन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सोशल वर्कर हैं. लुसी हर रात ठीक 3:33 AM पर जाग जाती हैं—जिसे 'डेविल्स आवर' (शैतान का समय) कहा जाता है—और उनकी जिंदगी में परेशान करने वाले दृश्य आने लगते हैं. कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है जब लुसी खुद को कई भयानक अपराधों की पुलिस जांच में मुख्य संदिग्ध के तौर पर फंसी हुई पाती हैं. अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए लुसी एक डिटेक्टिव की मदद लेती हैं और आखिर में एक बहुत ही परेशान करने वाले रहस्य का पता चलता है जिसमें अलौकिक चीजें शामिल हैं. इस सीरीज की कहना आपके सोच से भी परे है.

Bosch

'बॉश' Amazon Prime Video पर मौजूद सबसे बेहतरीन मिस्ट्री-क्राइम थ्रिलर सीरीज में से एक है. ये सीरीज हैरी बॉश (टाइट्स वेलिवर) की कहानी है, जो LAPD के एक ऐसे डिटेक्टिव हैं और कभी हार नहीं मानते. हालांकि सच का लगाने की कोशिश में अक्सर हैरी बॉश की अपने सीनियर अधिकारियों से मतभेद हो जाते हैं. ऐसे में ये देखना काफी शानदार होता है कि कैसे हैरी बॉश अपनी निजी मुश्किलों का सामना करते हुए पेचीदा मामलों की गुत्थी सुलझाते हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 12, 2026 06:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola