Thursday, 22 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होंगी ये 7 फिल्में, जबरदस्त होने वाला है वीकेंड

Theater Releaes: मूवी लवर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन काफी खास होने वाला है. इस फ्राइडे एक से बढ़कर एक 7 बड़ी नई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं. देखें पूरी लिस्ट.

Theater Releaes: इस शुक्रवार यानी 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक नई फिल्में दस्तक दे रही हैं. पूरा वीकेंड दर्शकों का जमकर मनोरंजन होने वाला है. इस हफ्ते सस्पेंस, थ्रिलर, क्राइम और कॉमेडी का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. आइए जानते हैं इन 7 फिल्मों के बारे में.

दूसरा (Doosra)

फिल्म ‘दूसरा’ क्रिकेट पर आधारित एक फिल्म है. इसकी कहानी साल 2002 की है, जब लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. फिल्म में क्रिकेट की इस यादगार जीत के साथ एक युवा लड़की की कहानी भी दिखाई गई है.

---Advertisement---

उड़ता तीर (Udta Teer)

ये एक जबरदस्त स्पाई-कॉमेडी फिल्म है. इसमें जासूसी के साथ खूब कॉमेडी देखने को मिलेगी. इसकी कहानी एक ऐसे पाकिस्तानी जासूस की है, जो भारत में आकर अपनी याद्दाश्त खो देता और खुद को भारत का सच्चा देशभक्त समझ बैठता है. इसके बाद जासूसी की दुनिया में ऐसा हंगामा मचता है कि कई मजेदार घटनाएं होने लगती हैं. इस फिल्म सारा अली खान और आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं.

तुम मेरे हो (Tum Mere Ho)

रोमांस और एक्शन से भरपूर फिल्म ‘तुम मेरे हो’ की कहानी दो प्रेमियों की है, जिन्हें अपने रिश्ते में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इन मुश्किलों के बीच उनका प्यार कितना मजबूत रहता है और उनकी जिंदगी में क्या-क्या होता है, यही फिल्म में दिखाया गया है.

---Advertisement---

418

अगर आप हॉरर और सस्पेंस से भरपूर कहानियां पसंद करते हैं तो तेलुगु फिल्म ‘418’ आपको जरूर देखनी चाहिए. इस फिल्म को प्रशांत नील और मैत्री मूवी ने प्रोड्यूस किया है. इसकी कहानी एक मेडिकल कॉलेज के कमरे नंबर 418 की है, जो पिछले 15 साल से बंद था. जब यह कमरा खुलता है, तो वहां कुछ ऐसी घटनाएं होने लगती हैं, जिनसे हर कोई हैरान रह जाता है.

पहला प्यार दूसरी बार (Pehla Pyaar Doosri Baar)

फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की कहानी पहले प्यार के दोबारा जिंदगी में लौटने पर आधारित है. जब पुराना प्यार जिंदगी में वापस आता है, तो जिंदगी में कई बदलाव होने लगते हैं.

---Advertisement---

तू है मेरी किरण (Tu Hai Meri Kiran)

रोमांस और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में दोनों की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसमें कई उतार-चढ़ाव आते हैं. कहानी में आगे एक धमाकेदार ट्विस्ट आता है, जो पूरी फिल्म देखने पर ही पता चलेगा.

लिटिल थॉमस (Little Thomas)

कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ की कहानी 90 के दशक के गोवा की है. इसमें 7 साल का थॉमस अपने लिए एक छोटा भाई चाहता है. उसकी इस इच्छा से परिवार में हंगामा मच जाता है. ये एक बहुत ही प्यारी कहानी है.

---Advertisement---
First published on: Oct 22, 2026 03:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो