---विज्ञापन---
रोंगटे खड़े कर देगी 2 घंटे 44 मिनट की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, IMDb पर 8.6 रेटिंग, ओटीटी पर फ्री में मौजूद
Courtroom Drama: आज हम आपके लिए साउथ सिनेमा से एक ऐसी कोर्ट ड्रामा फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ये फिल्म समाज की सच्चाई को दिखाती है.
Courtroom Drama: आज हम आपके लिए साउथ की एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी लीगल कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. एक ऐसी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, जो न्याय, समानता और इंसानी अधिकारों से जुड़े गंभीर मुद्दों को बेहद प्रभावशाली अंदाज में सामने रखती है. इस फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा के साथ क्राइम, रहस्य और सामाजिक अन्याय के पहलू भी देखने को मिलते हैं. अगर अबतक आपने इस फिल्म को नहीं देखा है, तो अब इसे जरूर अपनी वॉचलिस्टर में शामिल कर लें.
वास्तविक घटनाओं से प्रेरित फिल्म
इस फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और समाज के उस वर्ग की परेशानियों को केंद्र में रखती है, जिसे अक्सर मुख्यधारा से दूर समझा जाता है. इसमें आदिवासी समुदाय और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की जिंदगी से जुड़ी परेशानियों को बखूबी दिखाया गया है.
क्राइम, रहस्य और इंसाफ की लड़ाई
इसका निर्देशन TJ Gnanavel ने किया है. कोर्टरूम ड्रामा के साथ ही ये फिल्म क्राइम, रहस्य और इंसाफ की लड़ाई से भरपूर है. इसमें साउथ सुपरस्टार सूर्या ने एक वकील का किरदार निभाया है, जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है और पीड़ितों को न्याय दिलाने की कोशिश करता है.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं साल 2021 की सुपरहिट फिल्म ‘जय भीम’ की, जिसे IMDb पर 8.6 की रेटिंग मिली है. रिलीज के वक्त इस फिल्म ने अपनी कहानी और किरदारों से खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
शानदार कहानी और किरदार
‘जय भीम’ में सूर्या के साथ नजर आए बाकी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को काफी नैचुरल तरीके से निभाया है. यही वजह है कि फिल्म की कहानी और इसके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों पर छाए हुए हैं.
ओटीटी पर फ्री में मौजूद
अगर आप कोई गंभीर और वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कहानियां देखना पसंद करते हैं, तो ‘जय भीम’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. इसे आप Prime Video और MX Player पर फ्री में देखा जा सकता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.