Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 घंटे 28 मिनट की धमाकेदार सस्पेंस-थ्रिलर, क्लाइमैक्स देख खड़े होंगे रोंगटे

Suspense-Thriller: इस फिल्म में आपको जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिल के साथ एक ऐसा रहस्य देखने को मिलेगा कि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सितंबर 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. ओटीटी पर भी इसे जमकर देखा गया.

Suspense-Thriller: साल 2022 में आई इस फिल्म की आज भी खूब सराहना होती है. कहानी एक ऐसे गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां सदियों पुरानी परंपराएं, जंगल और लोकविश्वास लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं. फिल्म शिवा नाम का एक युवक है, जिसकी जिंदगी गांव की जमीन और जंगल से जुड़े विवाद के बीच उलझ जाती है. पहले ये फिल्म बड़ी साधारण लगती है, लेकिन कुछ समय बाद इस फिल्म में ऐसा सस्पेंस बनता है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं.

कौनसी फिल्म

हम बात कर रहे हैं ऋषभ शेट्टी स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ की, जिसमें सप्तमी गौड़ा, किशोर, अच्युत कुमार और प्रमोद शेट्टी ने भी अहम किरदार निभाए हैं. इस फिल्म का निर्देशन भी ऋषभ शेट्टी ने ही किया है.

---Advertisement---

कहानी देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े

लोककथाओं और रहस्यों से भरपूर इस फिल्म की कहानी ने सिनेमाघरों में दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे. इसकी कहानी को भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रतिक्रिया मिली. ऋषभ शेट्टी की दमदार परफॉर्मेंस, अंजनीश लोकनाथ का शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और फिल्म का रोमांचक अंत इसकी सबसे बड़ी खूबियों में गिना जाता है.

धमाकेदार क्लाइमैक्स

इसका धमाकेदार क्लाइमैक्स खास तौर पर आखिरी करीब 20 मिनट दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखते हैं और फिल्म खत्म होने के बाद भी वो सीन आंखों के सामने दिखता है. अगर अपने अबतक ये फिल्म नहीं देखी, तो एक बार जरूर देख लें.

---Advertisement---

2025 में आया प्रीक्वल

साल 2025 में इस फिल्म का प्रीक्वल आया, जिसका नाम ‘कांतारा: ए लेजेंड – चैप्टर 1’ है. इसे भी आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

कहां देखें?

अगर आपने अब तक ‘कांतारा’ नहीं देखी है तो ये फिल्म Netflix और Amazon Prime Video पर हिंदी समेत कई भाषाओं में मौजूद है. करीब 2 घंटे 28 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर 8.1 की धांसू रेटिंग मिली है. एक बार देखने के बाद आप इस फिल्म के कुछ सीन्स हफ्तों नहीं भूल पाएंगे.

---Advertisement---
First published on: Aug 04, 2026 03:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola