---विज्ञापन---
बस कंडक्टर के साथ भाग गई इस फेमस यूट्यूबर की पत्नी, CCTV फुटेज में मिला सबूत!
YouTuber Wife Ran Away With Bus Conductor: फेमस यूट्यूबर पत्नी मेघा एक बस कंडक्टर के साथ घर से भाग गई है.
YouTuber Wife Ran Away With Bus Conductor: कंटेंट क्रिएटर वर्ल्ड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, खबर है कि फेमस यूट्यूबर और एक्टर अखिल एनआरडी की पत्नी मेघा एक बस कंडक्टर के साथ घर से भाग गई है. इस बात की जानकारी खुद यूट्यूबर के दोस्त ने दी है. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही थी कि यूट्यूबर की पत्नी मेघा एक बस कंडक्टर के साथ घर से निकल गई है. इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें एक महिला समान लेकर आधी रात एक व्यक्ति के साथ भाग रही है. दावा किया जा रहा है कि ये सीसीटीवी फुटेज इसी घटना का है. चलिए आपको ये पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.
भाग गई यूट्यूबर की पत्नी
यूट्यूबर के अखिल के करीबी दोस्त और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट साई कृष्णा ने कंफर्म करते हुए कहा मेघा 'भाग गई है'. इसके साथ ही उन्होंने यूट्यूबर के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में बताया. हालांकि, अभी तक अखिल और मेघा की तरफ से इस मामले पर किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है.
CCTV फुटेज में मिला सबूत!
मेघा की घर से भागने वाली खबर के बीच ही सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला घर से सामान लेकर आती है और इंतजार कर रहे एक व्यक्ति के साथ गाड़ी में बैठकर जाती है. दावा किया जा रहा है कि ये सीसीटीवी फुटेज उसी घटना का सबूत है. हालांकि, अभी तक इसकी सच्चाई साबित नहीं हुई है.
क्या है पूरा विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि यूट्यूबर अखिल की पत्नी मेघा ने अपना वैवाहिक घर छोड़ दिया है. इसके अलावा उन्हें एक लोकल बस कंडक्टर के साथ देखा गया है. इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज सामने आई तो कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि इसमें जो महिला है वो मेघा है. हालांकि, फुटेज से इसकी पहचान नहीं होती है.
गहरा सदमा लगा...
न्यूज18 कन्नड़ के अनुसा अखिल के करीबी दोस्त साई कृष्णा ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा है, क्योंकि वह अखिल को 2021 से जानते हैं और उनकी मेघा से शादी में भी शामिल हुए थे. उन्होंने कहा, 'यह थोड़ा मुश्किल विषय है. लेकिन हमें कुछ बातों पर चर्चा करनी होगी. ऐसा किसी के भी जीवन में कभी भी हो सकता है.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.