---विज्ञापन---
Thalapathy Vijay के बेटे ने पापा को किया Unfollow? तलाक की खबरों के बीच जेसन संजय ने दिया मां का साथ!
Thalapathy Vijay Son Unfollow His Father: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय इस समय अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल, पिछले महीने फरवरी में ही थलापति विजय की पत्नी संगीता विजय ने चेन्नई के एक फैमिली कोर्ट में तलाक अर्जी दायर की थी, जिसके बाद से ही थलापति विजय खबरों में छाए हुए हैं. अब इस मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है.
Thalapathy Vijay Son Unfollow His Father: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय इस समय अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल, पिछले महीने फरवरी में ही थलापति विजय की पत्नी संगीता विजय ने चेन्नई के एक फैमिली कोर्ट में तलाक अर्जी दायर की थी, जिसके बाद से ही थलापति विजय खबरों में छाए हुए हैं. अब इस मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है.
दरअसल, तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर अपने पापा विजय को अनफॉलो कर दिया है. इससे विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच पारिवारिक कलह की अटकलें और तेज हो गई हैं.
जेसन संजय ने इंस्टाग्राम पर अपने पापा विजय को अनफॉलो कर दिया है. कई फैंस ने सोशल मीडिया पर इसका सबूत भी शेयर किया है. जेसन फिल्म मेकिंग में अपना करियर बना रहे हैं.
ये बात ऐसे समय में सामने आई जब विजय और संगीता के बीच तलाक की खबरों ने पहले ही चर्चाओं का माहौल गर्मा रखा है. हालांकि, परिवार की तरफ से भी अभी तक इस मामले में कोई जवाब सामने नहीं आया है.
वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स ने जेसन की इस मामले को तलाक को लेकर चल रही कानूनी कार्यवाही से जोड़ा है. कई यूजर्स का मानना है कि जेसन का ये कदम उनकी मां के साथ उनका इमोशनल अटैचमेंट दिखाई दिखा रहा है.
खबरों के मुताबिक, संगीता ने शादी के 27 साल के बाद विजय से तलाक लेने का फैसला किया है. इसके लिए संगीता ने चेंगलपट्टू के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है. स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत दायर इस याचिका में कहा गया है कि उनका रिश्ता पूरी तरह से टूट चुका है और अब सुलह संभव नहीं है.
इसके साथ ही संगीता ने आरोप लगाया है कि थलापति विजय का किसी और एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा है. उन्होंने यह भी कहा है कि अगर जरूरी हुआ तो वह उस महिला को दूसरे प्रतिवादी के रूप में शामिल करने के लिए भी तैयार हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.