Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘गरीब आदमी…’ India’s Got Latent 2 में समय रैना ने दिखाया बदतमीज फैन को आईना

---विज्ञापन---

Samay Raina Slams Fan on Women Comment: फेमस कॉमेडियन समय रैना के मोस्ट अवेटेड शो 'इंडियाज गॉट लेटेन्ट सीजन 2' की शुरुआत हो गई है. दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं. शो के दौरान समय रैना ने शरवरी और आलिया भट्ट के साथ खूब मस्ती-मजाक किया. इस दौरान उन्होंने आलिया को 2-3 बार रोस्ट भी किया. फैंस को समय का ये शो बहुत ही पसंद आया. इसी बीच शो की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग समय की खूब तारीफ कर रहे हैं.

वायरल हो रहा है वीडियो

समय रैना के 'इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 2' का जो वीडियो क्लिप ऑनलाइन खूब वायरल हो रहा है, उसमें समय के एक एक्शन की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में शो के दौरान एक फैन ने जेंडर-बेस्ड महिला-विरोधी कमेंट किया, जिस पर समय ने उस फैन को सच्चाई का आईना दिखा दिया.

---Advertisement---

लड़की को लड़के में...

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि 'इंडियाज गॉट लैलेंट 2' के प्रीमियर एपिसोड में जब समय आलिया का शो में स्वागत कर रहा था, तो उस दौरान उन्होंने आलिया और शरवरी से पूछा, 'एक लड़की को लड़के में सबसे ज्यादा क्या पसंद आता है?'

गरीब आदमी...

इसी बीच ऑडियंस में बैठे एक फैन ने महिला विरोधी कमेंट करते हुए कहा, 'लड़कियों को लड़कों में पैसे पसंद हैं.' जिस पर भीड़ के कुछ हिस्सों में हंसी गूंज उठी. इस पर आलिया ने रिएक्ट करते हुए कहा, किसने बोला ये?' समय ने तुरंत तंज कसते हुए करारा जवाब दिया और कहा, 'गरीब आदमी ने कहा होगा.'

---Advertisement---

बदतमीज फैन को आईने

इस वीडियो में कई लोग समय की इस हाजिरजवाब जवाब की खूब तारीफ कर रहे हैं. समय ने अपने इस जवाब से उस बदतमीज फैन को आईना दिखाने का काम किया.

प्रणित होता तो...

यह वीडियो रेडिट पर वायरल हो गया है. कई यूजर्स इस घटना को कॉमेडियन प्रणित मोरे के विवाद से जुड़ा. जैसे एक यूजर ने लिखा, 'प्रणित होता तो हंस देता बस.' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'सही बात के लिए आवाज उठाना कोई नई बात नहीं है, समय का हमेशा से यह रिकॉर्ड रहा है कि वह जिन बातों पर विश्वास करता है, उन पर अपनी राय रखता है. और यही सही तरीका है.'    

---Advertisement---
First published on: Jun 21, 2026 05:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola