Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर एक्टर ने कुबूला इस्लाम, नमाज पढ़ते वीडियो हुआ वायरल

Giancarlo Esposito converts to Islam: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'ब्रेकिंग बैड' से दुनियाभर में नाम कमाने वाले एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो ने इस्लाम अपना लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वो सऊदी अरब की एक मस्जिद में नमाज अदा करते नजर आए.

---विज्ञापन---

Giancarlo Esposito converts to Islam: क्या मशहूर एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो ने इस्लाम अपनाया लिया है. इसे लेकर अभी एक्टर की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. लेकिन सऊदी गजट नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर अमेरिकी एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वो सऊदी अरब की एक मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे. इसी वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘ब्रेकिंग बैड’ के अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो ने इस्लाम अपनाया.’

पहले किस धर्म को मानते थे जियानकार्लो?

बता दें अमेरिकी एक्टर जियानकार्लो एस्पोसिटो कैथोलिक धर्म में पले-बढ़े हैं. ऐसे में उनके इस्लाम अपनाने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के जियानकार्लो ने पादरी बनने के बारे में भी सोचा था. एस्पोसिटो की शादी जॉय मैकमैनिगल से हुई थी. उनकी चार बेटियां हैं. हालांकि बाद में एक्टर का तलाक हो गया.

इन फिल्मों सीरीज में काम कर चुके हैं जियानकार्लो एस्पोसिटो

जियानकार्लो एस्पोसिटो हॉलीवुड फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’, ‘बेटर कॉल सॉल’, ‘द मैंडलोरियन’ में जबरदस्त काम किया है. इसके अलावा वो कई हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. इन दिनों जियानकार्लो अपनी अपकमिंग सऊदी फिल्म ‘7 डॉग्स’ की शूटिंग में बीजी हैं. इस फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 21, 2026 09:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola