Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मुझे उनसे चार गुना…’ सोनू सूद की मदद पर राजपाल यादव ने दिया टेढ़ा जवाब, बोले- ‘ये गलतफहमी..’

Rajpal Yadav on Sonu Sood's Help: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पिछले कुछ दिनों अपने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, जिसके चलते उन्हें तिहाड़ जेल तक जाना पड़ा. जब राजपाल तिहाड़ जेल में थे, उस दौरान सोनू सूद और प्रियदर्शन समेत कई मशहूर हस्तियों ने उनका साथ दिया और मदद को सामने आए. सोनू सूद ने तो एक लंबा लेटर लिखकर फिल्म इंडस्ट्री से राजपाल को काम देने की गुहार लगाई, जिस पर अब राजपाल का रिएक्शन सामने आया है.

जेल के बाहर आने के बाद राजपाल ने स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में सोनू सूद की मदद पर अपना जवाब दिया है, जहां राजपाल ने बताया कि उनके पास काम की कोई कमी नहीं है.

---Advertisement---

सोनू सूद की मदद पर जवाब देते हुए राजपाल ने कहा, 'यह गलतफहमी दूर कर लीजिए कि मुझे काम मांगते रहना पड़ता है. काम मांगने में कोई शर्म नहीं है. मैं अपने काम से ही अपनी जिंदगी जी रहा हूं.'

राजपाल ने आगे कहा, 'सिनेमा मेरा जुनून है, और मैं इस तरह से काम करता हूं कि मुझे उनसे चार गुना ज्यादा काम मिल जाता है. मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं. काम मुझे ढूंढना नहीं पड़ता है; यह पिछले 11 सालों से मेरे साथ है.'

---Advertisement---

बता दें कि राजपाल यादव के जेल जाने के बाद सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर आकर एक्टर का समर्थन किया और कहा कि वे कर्ज चुकाने में असमर्थ हैं. इसके साथ ही सोनू ने उनके लिए इंडस्ट्री में काम की मांग की थी.

मालूम हो कि राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामलों में दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स उनकी मदद के लिए सामने आए.

---Advertisement---

इस समय राजपाल यादव के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें फिल्म 'भूत बंगला', 'प्रियंजी', 'वेलकम टू द जंगल' और 'हैवान' जैसी फिल्मों के साथ दो वेब सीरीज भी पाइपलाइन में हैं.

First published on: Mar 03, 2026 01:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola