---विज्ञापन---
9 बच्चों की मां हैं 32 साल की ये बिन ब्याही सिंगर, प्यार में मिला धोखा तो बन गई भगवान की भक्त
Punjabi Singer Mother of 9 Children Without Marriage: 'जानी तेरा ना', 'दुजी वार प्यार' और 'बिल्ली अक्ख' जैसे हिट गाने वाली फेमस पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार सिंगर अपने किसी गाने की वजह से नहीं बल्कि अपने एक नेक काम के कारण चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल हाल ही में सिंगर ने बताया कि वो 32 सला की उम्र में ही 9 बच्चों मां बन गई हैं. इसके साथ ही उन्होंने खुद के मां बनने के एहसास के बारे में भी बताया. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बताया है.
प्यार में मिला धोखा...
बता दें कि एक समय ऐसा था जब सुनंदा फेमस पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल के साथ लव रिलेशनशिप में थीं, लेकिन इस रिश्ते में सुनंदा को धोखा मिला. आरोप था कि पुष्पिंदर ने उनसे पैसे हड़प कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था. इस बात पर बहुत बवाल भी हुआ था. इसके बावजूद सुनंदा ने हार मानी और जिंदगी में आगे बढ़ी.
नाम और शोहरत सबकुछ...
न्यूजबुक को दिए एक इंटरव्यू में सुनंदा ने बताया कि उन्होंने ब्रेकअप के बाद आध्यात्म में ध्यान लगाया, जिसने उन्हें काफी हद तक बदल दिया है. सुनंदा ने कहा, 'आज ऊपरवाले की कृपा से उनके पास खुद का घर, गाड़ी, पैसा, नाम और शोहरत – सबकुछ है.' इस दौरान सुनंदा ने बताया कि उन्होंने 9 बच्चों को गोद लिया है.
मैं 9 बच्चों की मां हूं...
बच्चों की बात करते ही सुनंदा भावुक हो गई. उन्होंने अपने आंसू छुपाते हुए कहा, 'मैं 9 बच्चों की मां हूं. दो बच्चे तो मेरे भाई के हैं. बाकी बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हैं. कुछ बच्चियां हैं जो अब कॉलेज जाती हैं. एक लड़का भी है, जो यूनिवर्सिटी में पढ़ने जाता है. इनके अलावा दो बच्चे और हैं.'
मुझे मां बनने...
इस दौरान सुनंदा ने मां बनने की फिलिंग पर भी बात की और कहा, 'हर एक इंसान चाहता है कि वो शादी करे. लेकिन मेरा ऊपर वाले के साथ कुछ ज्यादा ही प्यारा राब्ता है. मैंने जिंदगी में जो कुछ चाहा है, वो सब कुछ मुझे मिला है. मैं 32 साल की हूं और मुझे मां बनने के अहसास को अनुभव करना था. मां कैसी होती है? मुझे उसने वो भी दिया. चाहे जरिया कोई भी हो. आज भगवान ने मुझे एक-दो नहीं बल्कि 9 बच्चों को मां बनाया है. मैं कोशिश कर रही हूं कुछ और बच्चों को गोद लूं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.