Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix की 5 सबसे दमदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, तीसरी वाली का ट्विस्ट देख रह जाएंगे हैरान

Suspense Thriller Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर तरह की फिल्में मौजूद हैं. लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि यहां देखें, तो आज हम आपके लिए सस्पेंस, थ्रिल, क्राइम और जबरदस्त ट्विस्ट से भरपूर 5 शानदार फिल्में लेकर आए हैं.

Suspense Thriller Movies: अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. इस लिस्ट में रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' से लेकर 'जाने जाना' तक शानदार फिल्मों के नाम शामिल हैं. आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

दो पत्ती

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पहला नाम शशांक चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दो पत्ती' का है. इस फिल्म में कृति सेनन ने डबल रोल निभाया है. फिल्म में काजोल भी लीड रोल में हैं. ‘दो पत्ती’ की कहानी दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें से बड़ी बहन अपने पति से काफी परेशान है. वहीं छोटी बहन उसकी मदद करती है.

---Advertisement---

वध 2

दूसरा नाम संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म 'वध 2' है. साल 2025 में आई इस फिल्म का सस्पेंस लाजवाब है. फिल्म की कहानी एक जेल के इर्द-गिर्द घूमती है जहां एक दिन अचानक एक कैदी के लापता होने की खबर आती है. कुछ दिनों बाद लापता कैदी की लाश मिलती है. ऐसे में पुलिस जांच शुरू करती है और इस मामले को सुलझाने की कोशिश करती है. इस फिल्म का क्लाइमैक्स चौंकाने वाला है.

जाने जान

नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म 'जाने जान' एक सिंगल मदर की कहानी है, जिससे गलती से एक मर्डर हो जाता है. ऐसे में उन्हें सजा से बचाने में उनका पड़ोसी उनकी मदद करता है.

---Advertisement---

रेड 2

'रेड 2' एक बड़ी ही शानदार थ्रिलर-ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में एक बार फिर अमय पटनायक (अजय देवगन) की वापसी होती है. इस बार अमय का मुकाबला एक बहुत ही बड़े राजनेता (रितेश देशमुख) से होता है. फिल्म की थ्रिलिंग कहानी दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है.

मर्दानी 3

साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी 3' का सस्पेंस देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे. शुरू से लेकर अंत तक ये फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है. इस फिल्म के जरिए रानी मुखर्जी ने एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में अपनी वापसी है. फिल्म की कहानी छोटी बच्चियों के तस्करी पर आधारित है.

---Advertisement---
First published on: Sep 09, 2026 10:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola