Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉक्स ऑफिस पर होगी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की टक्कर? रक्षाबंधन पर आमने-सामने होंगे पति-पत्नी

---विज्ञापन---

Kiara Advani vs Sidharth Malhotra Box Office Clash: साउथ सिनेमा के स्टार यश और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है. फिल्म के मेकर्स ने फादर्स डे के मौके पर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. गीतु मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसा नहीं है कि यहां फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता का रास्ता साफ मिलेगा, बल्कि इस बार का बॉक्स ऑफिस क्लैश काफी दिलचस्प होने वाला है, जहां एक तरफ पत्नी कियारा अडवाणी की फिल्म होगी और दूसरी तरफ पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म.

रिलीज डेट की घोषणा

कई बार टालने के बाद आखिरकार फिल्म 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने फादर्स डे के मौके पर मूवी के रिलीज डेट की घोषणा की है. अब ये ओणम और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के बीच 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे फिल्म को छुट्टियों के दौरान लंबे समय तक सिनेमाघरों में छाने का मौका मिलेगा.  

---Advertisement---

होगी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की टक्कर

दरअसल, यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वशिष्ठ की फिल्म 'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'वन' की रिलीज से टक्करा रही है.

आपस में टक्कराई रिलीज डेट

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की 'वन' की रिलीज घोषणा इस साल मार्च में ही कर दी गई थी. ये लोक थ्रिलर फिल्म 'वन' 28 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. वहीं, कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज हो रही है.

---Advertisement---

आमने सामने होंगे पति-पत्नी

इस हिसाब से सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'वन' कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' के दो दिन बाद रिलीज होगी. अगर दोनों फिल्में अपनी रिलीज डेट पर कायम रहती हैं, तो इस बार बॉक्स ऑफिस पर पति-पत्नी की जोड़ी आमने सामने होगी.

'टॉक्सिक' वर्सेस 'वन'

मालूम हो कि यश औक कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'वन' को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है.

---Advertisement---
First published on: Jun 21, 2026 06:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola