---विज्ञापन---
‘मैं सलमान खान के करीबी…’ कनाडा में अपने घर पर हुई फायरिंग पर बोले गिप्पी ग्रेवाल, 3 साल बाद सामने आया सच
Gippy Grewal Breaks Silence on Canada House Firing: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों कई अलग-अलग मामलों की वजह से खबरों में बने हुए हैं. ताजा मामला पंजाब फिल्म इंडस्ट्री से सामने आया है, जहां फेमस एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने साल 2023 में उनके कनाडा वाले घर पर हुई फायरिंग के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि घर पर हुए उस हादसे का कनेक्शन सलमान खान हैं. इसके साथ ही उन्होंने कई और मुद्दों पर भी खुलकर बात की. चलिए जानते हैं कि उन्होंने हादसे के बारे नें क्या कुछ कहा है.
घर पर हुए फायरिंग पर गिप्पी ग्रेवाल ने की बात
शेखर सुमन के शो 'शेखर टूनाइट' में पहुंचे गिप्पी ग्रेवाल ने अपने घर पर हुई फायरिंग की बात करते हुए कहा, 'जब मेरे घर पर गोलीबारी हुई, तब मुझे ये पता ही नहीं था कि आखिर मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ. इसको लेकर मुझे किसी की तरफ से कोई चेतावनी वाला फोन भी नहीं आया. इस घटना के बाद में हमें एक पोस्ट मिली, जिसमें गोलीबारी के पीछे का कारण बताया गया.'
सलमान खान से समस्या...
गिप्पी ग्रेवाल ने आगे कहा, 'उस पोस्ट में उन्होंने कहा, 'गिप्पी सलमान खान के बहुत करीब है.' हमें गिप्पी से कोई समस्या नहीं है. लेकिन वो जानता है कि हमें सलमान खान से समस्या है.' लेकिन सच कहूं तो, मैं अपने प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन के लिए सलमान के शो में 2-3 बार गया था, लेकिन मेरा उनसे कभी कोई दोस्ताना रिश्ता नहीं रहा.'
इसीलिए ऐसा हुआ..
गिप्पी ग्रेवाल ने आगे कहा, 'शायद उन्हें लगा कि हम करीब हैं, और इसीलिए ऐसा हुआ. उसके बाद उन्होंने एक बयान जारी किया कि यह एक चेतावनी थी, और अगर गिप्पी या पंजाब का कोई भी दूसरा मशहूर हस्ती सलमान के साथ संबंध रखता है, तो उनके साथ भी ऐसा ही होगा.'
मेरे बाद...
गिप्पी ने आगे बताया, 'मेरे बाद, एपी ढिल्लों (पंजाबी सिंगर) क्योंकि उन्होंने सलमान के साथ एक गाने में काम किया था, उनके साथ भी यही हुआ.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.