---विज्ञापन---
इन 5 फिल्मों से तहलका मचाएंगे Bobby Deol, 3 इसी साल होंगी रिलीज
हाल ही में बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर की रिलीज डेट सामने आई है. ये फिल्म इसी साल 5 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. आइए आज बॉबी देओल की कुछ अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानते हैं.
बंदर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बंदर है. हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट घोषित की गई. 5 जून को रिलीज हो रही इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा और सपना पब्बी लीड रोल में हैं. फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं.
जन नायगन
साउथ स्टार थलापति विजय की फिल्म जन नायगन की रिलीज डेट अब सामने आ गई है. एच विनोद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के किरदार में नजर आएंगे. थलापति विजय और पूजा हेगड़े स्टारर ये फिल्म 8 मई को रिलीज होने को है. हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म की डेट कन्फर्म नहीं की है.
अल्फा
लिस्ट में यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ भी है. इस फिल्म में बॉबी देओल, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं. इसमें बॉबी विलेन के किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म 10 जुलाई रिलीज हो रही है.
श्लोक द देसी शेरलॉक
बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में श्लोक द देसी शेरलॉक भी काफी समय से अटकी पड़ी है. इस फिल्म में बॉबी एक डिटेक्टिव का किरदार निभाएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही मेकर्स इसकी रिलीज डेट घोषित करेंगे.
आश्रम 4
इसके आलावा बॉबी देओल जल्द ही वेब सीरीज आश्रम 4 में भी नजर आएंगे. प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज के अबतक 3 सीजन आ चुके हैं और इसके चौथे सीजन का इंतजार हर कोई कर रहा है.