Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT Release This Week: ‘भोजपुरी बवाल’ से ‘द लीजेंड ऑफ कर्ण’ तक, इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या होगा खास?

---विज्ञापन---

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. 'द ओडिसी', धमाल 4, 'जन नायकन' जैसी फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. ओटीटी पर भी एक से बढ़कर एक नई नई फिल्में और सीरीज छाई हुई हैं. हर तरफ एंटरटेनमेंट के शानदार विकल्प हैं. मगर, आज शुरू हुए इस नए सप्ताह में ओटीटी पर काफी कुछ खास होने जा रहा है. सुर्खियों में छाए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का भी इंतजार इसी हफ्ते खत्म होने जा रहा है. चलिए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या कुछ खास होने वाला है.

द लीजेंड ऑफ कर्ण

यह महाभारत के योद्धा सूर्यपुत्र कर्ण के जीवन पर बनी एक एनिमेटेड वेब सीरीज है. इसमें कर्ण के जन्म, संघर्ष और महान धनुर्धर बनने की कहानी दिखाई गई है. इसे आप SonyLIV पर 31 जुलाई 2026 से देख सकते हैं.

---Advertisement---

द डेविल्स माउथ

एक्शन और थ्रिलर भरपूर फिल्म 'द डेविल्स माउथ' 29 जुलाई 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं, बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसमें कैथरीन न्यूटन, लाना कोंडोर और गैविन कैसालेग्नो लीड रोल में हैं.

द डेविल वियर्स प्राडा 2

मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ अब ओटीटी पर आने को तैयार है. डेविड फ्रैंकल निर्देशित ये फिल्म 29 जुलाई से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी. इस फिल्म में एनी हैथवे, मेरिल स्ट्रीप, स्टेनली टोक्सी और सिमोन ऐश्ली लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

हार्ट बीट सीजन 3

ये एक पॉपुलर तमिल मेडिकल ड्रामा वेब सीरीज है. इस सीरीज का तीसरा सीजन इस हफ्ते 30 जुलाई 2026 को JioHotstar पर स्ट्रीम होने जा रहा है. ये सीजन रीना की जिंदगी और उसके एएम हॉस्पिटल में जाने की कहानी पर आधारित है. नए सीजन में कई शानदार ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे.

भोजपुरी बवाल

रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. दर्शकों का ये इंतजार अब फाइनली खत्म होने जा रहा है. इस नए भोजपुरी रियलिटी एंटरटेनमेंट शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव जैसे बड़े चेहरे नजर आएंगे. ये शो 2 अगस्त 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगा.

---Advertisement---
First published on: Jul 27, 2026 09:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola