Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Panchayat 5 पहले इस शो में आ रहे बनराकस और बिनोद, मजेदार कहानी देख हो जाएंगे लोट-पोट

---विज्ञापन---

Web Series: पंचायत सीरीज के मशहूर किरदार बनराकस और बिनोद एक नए शो में एंट्री लेने को तैयार हैं. आइए जानते हैं कि पंचायत सीजन 5 से पहले ये दोनों किस शो में नजर आएंगे.

नए शो में बनराकस और बिनोद की एंट्री

अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत के नए सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फुलेरा गांव के आगे की कहानी को देखने के लिए हर कोई बेताब है. उम्मीद है कि पंचायत सीजन 5 इस साल के अंत तक दस्तक दे सकता है.

---Advertisement---

23 जून को होगी रिलीज

हालांकि इसकी रिलीज से पहले दर्शकों को एक जबरदस्त सरप्राइज मिलने जा रहा है. पंचायत सीरीज के मशहूर किरदार बनराकस और बिनोद एक नए शो में अपनी वापसी कर रहे हैं. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 23 जून को आने वाली है.

कौनसा शो?

हम बात कर रहे हैं एक्टर अमोल पराशर स्टारर ‘ग्राम चिकित्सालय' सीरीज के दूसरे सीजन की, जिसमें इस बार कई नए किरदार भी देखने को मिलेंगे. हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसके आखिर में बनराकस और बिनोद की एंट्री देखने को मिली है. ‘ग्राम चिकित्सालय' सीरीज के दूसरे सीजन में पंचायत के किरदार बनराकस और बिनोद की एंट्री काफी खास होने वाली है.

---Advertisement---

'ग्राम चिकित्सालय 2' में धमाल मचाएंगे बनराकस और बिनोद

बनराकस और बिनोद पंचायत सीरीज के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस बार अपने उसी किरदार में वो ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीजन में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में उनके साथ निरहुआ का भी किरदार देखने को मिला है.

ये स्टार्स आएंगे नजर

‘ग्राम चिकित्सालय' का दूसरा सीजन 23 जून को Prime Video पर आ रहा है. इसका निर्देशन ललितम तिवारी ने किया है. इसमें अमोल पराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, गरिमा विक्रांत सिंह और दिनेश लाल यादव लीड रोल में हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 18, 2026 06:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola