---विज्ञापन---
Emraan Hashmi Upcoming Movies: ‘आवारापन 2’ के बाद आएंगी इमरान हाशमी की बैक-टू-बैक ये 4 फिल्में, 2 इसी साल होंगी रिलीज
Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. आने वाले दिनों में इमरान एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं.
Emraan Hashmi Upcoming Movies: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस फिल्म की कामयाबी के बाद इमरान कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. एक्शन से लेकर इंटेंस रोमांटिक ड्रामा तक इमरान कई शानदार फिल्मों से तहलका मचाने वाले हैं. खास बात ये है कि आवारापन 2 के अलावा उनकी दो और फिल्में इसी साल 2026 में आ रही है. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
गुडाचारी 2 (G2)
साउथ स्टार अदिवि शेष की फिल्म गुडाचारी 2 इसी साल 2026 में रिलीज हो रही है. ये एक तेलुगु भाषा की जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है. ये फिल्म 2018 की सुपरहिट फिल्म 'गुडाचारी' की सीक्वल है. इसमें इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे. इसकी रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है.
'गनमास्टर G9'
'गनमास्टर G9' इमरान हाशमी की एक एक्शन थ्रिलर है. ये फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख और आपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में नजर आएंगे.
रूह
इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्मों में 'रूह' का नाम भी शामिल है. ये एक हॉरर म्यूजिकल फिल्म होगी. इस हाई-कॉन्सेप्ट म्यूजिकल हॉरर फिल्म को मयंक शर्मा ने डायरेक्ट किया है और ये 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में थिएटर में रिलीज होगी.
जन्नत 3
आवारापन 2 की सफलता देखते हुए प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने इमरान हाशमी की पॉपुलर फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म अनाउंस कर दी है. विशेष भट्ट ने कन्फर्म किया है कि 'जन्नत 3' की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो गया है. इस फ्रैंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों में इमरान हाशमी लीड रोल में थे. पहली 'जन्नत' 2008 में और 'जन्नत 2' 2012 में रिलीज हुई थी. अब ऐसे में जन्नत 3 लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.