Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 घंटे 5 मिनट की धांसू हॉरर थ्रिलर, कहानी देख डर से थर-थर कांपने लगेगा शरीर

---विज्ञापन---

Horror Thriller Film: अगर आप भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें थ्रिलर सस्पेंस के साथ-साथ फिल्म में हॉरर का तड़का पसंद है, तो मुबारक हो! हमारे पास आपके लिए हॉरर थ्रिलर की एक बेहतरीन कॉकटेल वाली मूवी है. इस फिल्म को देखते हुए आपका शरीर भी डर से थर-थर कांपने लगेगा. सबसे ज्यादा डरावनी बात ये है कि ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है. इसके अलावा इस फिल्म को IMDb पर काफी तगड़ी रेटिंग भी मिली है. चलिए, आपको ओटीटी की इस खतरनाक फिल्म से रूबरू करवाते हैं.

फिल्म की कहानी

हम जिस हॉरर थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं, उसकी कहानी दो सरकारी स्कूल टीचर्स, अनुजा और नेहा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें सरकार की तरफ से नागपुर के एक गांव में जनगणना के काम के लिए भेजा जाता है. उस गांव में जनगणना का काम करते हुए ये दोनों टीचर गांव से दूर सूनसान जगह पर बने एक घर में पहुंचती हैं.

---Advertisement---

बहुत ही ज्यादा खतरनाक

घर में अनुजा और नेहा को प्रेरणा नाम की एक गर्भवती महिला मिलती है. इस घर में और वहां रह रहे लोगों को देख, दोनों टीचर्स को कुछ अजीब लगता है. इसी बीच, अनुजा और नेहा को महसूस होता है कि इस घर में कुछ तो है, जो बहुत ही खतरनाक है.

खौफनाक है क्लाइमेक्स

ये एहसास होने के बाद अनुजा और नेहा उस घर से भागने की कोशिश करने लगती हैं, लेकिन बदकिस्मती से वो लोग उन्हें पकड़ लेते हैं, जिसके बाद फिल्म में डर और घबराहट का खौफनाक खेल शुरू हो जाता है. फिल्म के क्लाइमेक्स में एक ऐसी सच्चाई का खुलासा होता है, जो आपके पैरों तले जमीन खिसका देगी.

---Advertisement---

IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग

Sonyliv पर मौजूद इस फिल्म का नाम 'वेलकम होम' है, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी. 2 घंटे 5 मिनट की धांसू हॉरर थ्रिलर को IMDb पर 7.3 की तगड़ी रेटिंग भी मिली है.  

First published on: Jun 12, 2026 11:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola