Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 का रास्ता साफ! अब इन दो फिल्मों से टकराएगी यश की Toxic

Toxic Release Date Postponed: यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट टल गई है. अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज होगी. ऐसे में धुरंधर 2 का रास्ता अब साफ हो गया है. पहले ये फिल्म भी 19 मार्च को रिलीज होनी थी. लेकिन अब यश इन दो फिल्मों का खेल खराब कर सकते हैं.

Toxic Release Date Postponed: यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट टल गई है. अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज होगी. ऐसे में धुरंधर 2 का रास्ता अब साफ हो गया है. पहले ये फिल्म भी 19 मार्च को रिलीज होनी थी. लेकिन अब यश इन दो फिल्मों का खेल खराब कर सकते हैं.

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट करीब तीन महीने आगे बढ़ा दी है. मेकर्स ने बताया कि मिडिल ईस्ट की मौजूदा हालत को देखते हुए टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन करनी पड़ रही है. अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज होगी.

---Advertisement---

पहले टॉक्सिक और धुरंधर 2 के बीच क्लैश होने वाला था. दोनों फिल्में एक ही दिन, 19 मार्च को रिलीज होने वाली थीं. लेकिन अब टॉक्सिक की रिलीज डेट 4 जून हो गई, ऐसे में इसी डेट के आस-पास आ रही फिल्मों को टॉक्सिक टक्कर देने वाली है.

यश की टॉक्सिक अब 4 जून को रिलीज हो रही है. ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो 5 जून को वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है रिलीज हो रही है. इसके अलावा अगले हफ्ते इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म आ रही है जिसमें दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएंगे.

---Advertisement---

ऐसे में टॉक्सिक अपनी नई रिलीज डेट से इन दोनों फिल्मों की कमाई पर असर डाल सकती है. KGF के बाद यश पूरे इंडिया में छा गए. ऐसे में नार्थ इंडिया में भी उन्हें शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा.

बात करें टॉक्सिक की तो इसका बजट 600 करोड़ बताया जा रहा है. इसमें यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में साथ-साथ शूट किया गया है. इसे वर्ल्डवाइड हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम सहित कई भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.

---Advertisement---
First published on: Mar 04, 2026 10:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola