Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

रावण बनने के लिए यश ने किया ये खास काम, सेट पर रोज होता था ऐसा माहौल; रणबीर कपूर ने भी सुनाया दिलचस्प किस्सा

---विज्ञापन---

Yash Ravana Role: रावण के किरदार में ढलने के लिए यश 'रामायण' के सेट पर तेज आवाज में भगवान शिव के भक्ति गीत सुनते थे. एक्टर ने इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने अपने रोल की तैयारी की. रणबीर कपूर और नितेश तिवारी ने भी सेट का दिलचस्प किस्सा शेयर किया.

कैसे रावण के किरदार को यश ने जिया?

'केजीएफ' स्टार यश इन दिनों अपनी दो बड़ी फिल्मों 'टॉक्सिक' और 'रामायण' को लेकर लगातार चर्चा में हैं. हालांकि, दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा उत्साह नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर देखने को मिल रहा है. फिल्म में यश पहली बार रावण के किरदार में नजर आएंगे और उनके इस लुक की झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई.

---Advertisement---

इंटरव्यू में यश का खुलासा

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में यश ने बताया कि उन्होंने रावण के किरदार को निभाने के लिए किस तरह खुद को मानसिक रूप से तैयार किया. उन्होंने कहा कि जैसे ही वह रावण का भारी-भरकम मुकुट पहनते थे, उसी पल पूरी तरह अपने किरदार में उतर जाते थे. उनके लिए यह सिर्फ कॉस्ट्यूम नहीं, बल्कि उस किरदार की दुनिया में प्रवेश करने का जरिया था.

खुद को किरदार में ऐसे ढाला

यूट्यूब चैनल 'रिव्यू नेशन' से बातचीत के दौरान यश ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि वह शूटिंग के दौरान सेट पर बड़े-बड़े स्पीकर लेकर आते थे और उन पर भगवान शिव की भक्ति से जुड़े गाने तेज आवाज में बजाते थे. यश का कहना था कि रावण भगवान शिव का परम भक्त था, इसलिए वह उसी भावना और ऊर्जा को महसूस करना चाहते थे. वह चाहते थे कि संगीत के जरिए खुद को पूरी तरह उस किरदार में डुबो सकें.

---Advertisement---

रणबीर कपूर का खुलासा

इस दौरान निर्देशक नितेश तिवारी ने भी मजाकिया अंदाज में यश की आदत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सेट पर सबसे ज्यादा शोर यश के स्पीकर की वजह से होता था. वहीं रणबीर कपूर ने भी हंसते हुए बताया कि उन्हें अक्सर खबर मिलती रहती थी कि यश अपने गानों से पूरे सेट का माहौल बदल देते हैं. तेज आवाज की वजह से कई बार लोगों को आपस में बात करने में भी दिक्कत होती थी, लेकिन यश पूरी तरह अपने किरदार की तैयारी में डूबे रहते थे.

पहले इस डेट को रिलीज होना था ट्रेलर

यश के इस खुलासे के बाद फैंस उनके डेडिकेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. रावण जैसे दमदार किरदार के लिए उनकी मेहनत लोगों को काफी प्रभावित कर रही है. फिल्म की बात करें तो 'रामायण' का ट्रेलर पहले 24 जुलाई को रिलीज होने की चर्चा थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है.

---Advertisement---

कब रिलीज होगा ट्रेलर?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर अब 30 जुलाई को रिलीज किया जा सकता है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक नई तारीख की ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. ऐसे में फैंस बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, ताकि यश के रावण अवतार को बड़े पर्दे पर और करीब से देख सकें.

First published on: Jul 27, 2026 09:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola