Wednesday, 5 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Who is Pradeep Rawat ? कौन थे प्रदीप रावत? ‘महाभारत’ से मिली पहचान, ‘लगान’ और ‘गजनी’ के दमदार अभिनेता ने कैंसर से हारी जिंदगी

Pradeep Rawat Death News: प्रदीप रावत ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. आज बुधवार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Pradeep Rawat Passed Away: मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जिसने फैंस को दुखी कर दिया है, टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस दिग्गज ने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन अब 74 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. वो प्रदीव रावत हैं जिन्होंने सालों तक कैंसर से लड़ाई लड़ी पर आखिरी में वो ये जिंदगी की जंग हार गए.  

प्रदीप रावत का सफर

प्रदीप रावत ने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए. टीवी के पॉपुलर पौराणिक शो 'महाभारत' से उन्हें शुरुआती पहचान मिली थी. जिसमें उन्होंने गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और आमिर खान की 'लगान', 'गजनी', 'छत्रपति', 'वीरम' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई. खास तौर पर खलनायक के रूप में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

---Advertisement---

लंबे समय से चल रहा था इलाज

मैनेजर सिद्धार्थ के मुताबिक, प्रदीप रावत पिछले 4 साल से कैंसर से जूझ रहे थे. शुरुआती इलाज के बाद उन्होंने इस बीमारी को मात भी दे दी थी, लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले कैंसर दोबारा लौट आया. इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

कैंसर ने ली जान

बताया गया कि पहले उनका इलाज करीब तीन हफ्ते तक मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चला. बाद में उन्हें कैंसर अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज जारी था. इसी दौरान उनके प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगे और वायरल फीवर ने भी उनकी हालत को और गंभीर बना दिया. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

---Advertisement---

परिवार की मौजूदगी में तोड़ा दम

एक्टर के अंतिम समय में उनकी पत्नी और बेटे विक्रमादित्य अस्पताल में उनके साथ मौजूद थे. परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, बुधवार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक उनका पार्थिव शरीर गोरेगांव वेस्ट स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद जोगेश्वरी वेस्ट के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

सदमे में फैंस

प्रदीप रावत का जाना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है. उन्होंने अपने अभिनय से हर किरदार में जान डाल दी और दर्शकों के दिलों में अलग पहचान बनाई. उनके निभाए गए कई किरदार आज भी दर्शकों की यादों में जिंदा हैं. अब उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री ने एक बेहतरीन कलाकार को हमेशा के लिए खो दिया.

---Advertisement---
First published on: Aug 05, 2026 10:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola