Lock Upp 2 Grand Finale: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप 2' का आज ग्रैंड फिनाले है. जहां आज रात फैसला हो जाएगा कि कौन इस शो का विनर बनेगा. आइए जानते हैं 5 फाइनलिस्ट के बारे में और विजेता को कितनी राशि मिलेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें...
---विज्ञापन---
Entertainment News Live: रियलिटी शो ‘द अलायंस’ इन दिनों अपने फिनाले की वजह से चर्चा में है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां सोहेल खान बटोर रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि पूरे सीजन में उनका गेम ज्यादा दमदार नहीं दिखा, फिर भी वह फिनाले तक पहुंचने में सफल रहे. अब सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह उनकी किस्मत थी, कंटेस्टेंट्स की पसंद या फिर खान परिवार का प्रभाव?
शो में सोहेल खान की एंट्री से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं. लोगों को लगा था कि वह अपनी स्ट्रैटजी, समझदारी और दमदार मौजूदगी से गेम में अलग पहचान बनाएंगे. लेकिन शो के दौरान उनकी छवि एक शांत और कम बोलने वाले खिलाड़ी की रही. वह ज्यादातर समय साथी कंटेस्टेंट्स के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आए और केवल फिजिकल टास्क के दौरान ही सक्रिय दिखाई दिए.
रणनीति बनाने, टीम को लीड करने या बड़े फैसले लेने जैसे मौकों पर सोहेल ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके. कई बार ऐसा भी लगा कि वह गेम को लेकर उतने जुनूनी नहीं हैं, जितने बाकी खिलाड़ी. इसके बावजूद किसी भी कंटेस्टेंट ने खुलकर उनके खिलाफ मोर्चा नहीं खोला. यही बात दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई.
शो का फॉर्मेट भी इसमें अहम भूमिका निभाता है. यहां एलिमिनेशन का फैसला दर्शकों की वोटिंग से नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट्स के फैसले से होता है. दिलचस्प बात यह रही कि पूरे सीजन में किसी ने भी सोहेल का नाम डिलीट लिस्ट में डालने की कोशिश नहीं की. हाल के एक एपिसोड में अर्सलान गोनी ने जरूर उन्हें गेम पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी, लेकिन इस पर सोहेल नाराज हो गए और शो छोड़ने तक की बात कह दी.
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का मानना है कि सलमान खान और उनके परिवार की इंडस्ट्री में मजबूत पहचान की वजह से बाकी खिलाड़ी सोहेल के खिलाफ खुलकर बोलने से बचते रहे. हालांकि, इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है, लेकिन यह चर्चा लगातार तेज हो रही है.
वहीं, दूसरी तरफ सोहेल की सादगी, विनम्रता और शांत स्वभाव ने दर्शकों का दिल भी जीता. भले ही गेम के लिहाज से उनका प्रदर्शन कमजोर माना जाए, लेकिन एक इंसान के तौर पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. यही वजह है कि शो खत्म होने से पहले भी सोहेल खान को लेकर बहस जारी है. क्या उन्हें फिनाले तक उनका व्यवहार लेकर आया या फिर उनके नाम का प्रभाव?
थलपति विजय की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ ने अपने 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए रखी सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया है. इस दौरान देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म के करीब 3,967 शोज चलाए गए, जिनमें दर्शकों की औसत ऑक्यूपेंसी 17 प्रतिशत के आसपास रही. वहीं हॉलीवुड के सबसे चहेते सुपरहीरो ‘स्पाइडर-मैन’ का जादू भारतीय बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा है. 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने मंगलवार यानी अपने छठे दिन भारत में कुल नेट कलेक्शन 303.25 करोड़ रुपये का किया. यह भारतीय बॉक्स ऑफिस इतिहास में किसी भी हॉलीवुड फिल्म द्वारा सबसे तेजी से 300 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने का एक नया और अटूट रिकॉर्ड बन गया है. वहीं राघव जुयाल स्टारर फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है. रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को भी फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर सकी. अपने छह दिनों का सफर पूरा करने के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 1.02 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Lock Upp 2 Grand Finale: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप 2' का आज ग्रैंड फिनाले है. जहां आज रात फैसला हो जाएगा कि कौन इस शो का विनर बनेगा. आइए जानते हैं 5 फाइनलिस्ट के बारे में और विजेता को कितनी राशि मिलेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें...
Bhojpuri Bawaal Cast Fees: अगर आप भी भोजपुरी स्टार्स के फैन हैं, तो 'भोजपुरी बवाल' आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. इस रियलिटी शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों की अनफिल्टर्ड जिंदगी देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं कि पवन सिंह से लेकर तेज प्रताप यादव तक, इस शो के लिए किसको कितनी फीस मिली है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
Quote Of The Day Lata Mangeshkar: लता जी की बातें लोगों को सिखाती हैं कि सफलता का कोई आसान रास्ता नहीं होता. अगर आप अपने काम में सच्चे हैं और मेहनत करते हैं, तो पैसा अपने आप पीछे-पीछे आ जाएगा. लेकिन अगर आपको दुनिया में अपनी अलग पहचान बनानी है, तो मेहनत और त्याग के लिए तैयार रहना पड़ेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें...
Lock Upp 2 Harshad Chopda Love Statement: 'लॉक अप 2' अब अपने फिनाले से बस एक कदम दूर है और शो में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. ट्रॉफी जीतने की जंग के बीच हर्षद चोपड़ा का सफर जिस तरह खत्म हुआ, उसने दर्शकों को चौंका दिया. पहले फाइनलिस्ट बनने के बावजूद उन्होंने अपनी जगह शिवांगी जोशी को देकर खुद शो से बाहर होने का फैसला लिया. अब शो से बाहर आने के बाद हर्षद ने पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ, साथी कंटेस्टेंट्स और शिवांगी जोशी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. पढ़ें पूरी खबर...
Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले अब बस कुछ ही घंटों दूर है. शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और इसी बीच एक बार फिर राम कपूर से जुड़ा पुराना विवाद सुर्खियों में आ गया है. इस बार चर्चा की वजह बनी हैं शो की एक्स कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी, जिन्होंने शो से बाहर आने के बाद पहली बार इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी राय रखी है. पढ़ें पूरी खबर...
Bhai Tera Star Hai Box Office Collection Day 6: राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है. रिलीज के छठे दिन मंगलवार को भी फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर सकी. आइए जानते हैं 6 दिनों में फिल्म ने कुल कितनी कमाई की है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
Jana Nayagan Box Office Collection Day 13: थलपति विजय स्टारर फिल्म 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है. 13वें दिन की अच्छी कमाई के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 181 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
Spider Man Brand New Day Box Office Collection: टॉम हॉलैंड स्टारर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में इतिहास रच दिया है. रिलीज के छठे दिन मंगलवार को धमाकेदार कमाई करते हुए फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...
Pradeep Rawat Passed Away: मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जिसने फैंस को दुखी कर दिया है, टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस दिग्गज ने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन अब 74 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. वो प्रदीव रावत हैं जिन्होंने सालों तक कैंसर से लड़ाई लड़ी पर आखिरी में वो ये जिंदगी की जंग हार गए. पढ़ें पूरी खबर...
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.