Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Border 2: जंग में घायल होने के बाद भी कांप रहे थे दुश्मन, कौन थे मेजर होशियार सिंह? जिनके रोल में छाए वरुण धवन

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई. अपने रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. मात्र 3 दिन में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुई जंग पर बेस्ड इस फिल्म में देश के शहीदों के बलिदानों को दिखाया जा रहा है. फिल्म में देश के वीर जवान मेजर होशियार सिंह दहिया के सहस को भी दिखया गया है. उन्हें सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से नवाजा गया था. बॉर्डर 2 में मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार वरुण धवन निभा रहे हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.

बॉर्डर 2 में वरुण धवन का किरदार मेजर होशियार सिंह से प्रेरित है, जो हरियाणा के सिसाना गांव में जन्में थे. रोहतक के जाट कॉलेज में एक साल की पढ़ाई के बाद ही उन्होंने आर्मी ज्वाइन कर ली थी. साल 1963 को उन्हें भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में नियुक्त किया गया था. लेफ्टिनेंट के बाद होशियार सिंह कुछ सालों में कैप्टेन बन गए.

---Advertisement---

15 दिसंबर, 1971 को शकरगढ़ सेक्टर में बसंतर की लड़ाई के दौरान, उन्होंने बड़े सहस के साथ अपनी बटालियन का नेतृत्व करते हुए जरपाल में दुश्मन की एक मजबूत चौकी पर कब्जा किया था. जंग में वो हमेशा निडर खड़े रहे.

घायल होने के बावजूद उन्होंने हथियार नहीं गिराए और सीजफायर होने तक वॉर जोन में ही डटे रहे. उनके इस साहस को देख दुश्मन भी कांपने लगे थे.

---Advertisement---

साल 1976 में उन्हें मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया और उन्होंने दो सालों तक ऑफिसर ट्रेनिंग स्कूल में बतौर ट्रेनर काम किया. वहीं साल 1983 में, उन्हें लेफ्टिनेंट-कर्नल के पद पर पदोन्नत किया गया. बाद में कर्नल बनकर रिटायर हुए.

6 दिसंबर 1998 में 62 साल की उम्र में जयपुर में उनका स्वर्गवास हो गया. उनके परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं, जिसमें से उनके दो बच्चे आर्मी में हैं. बॉर्डर 2 में वरुण धवन का रोल मेजर होशियार सिंह से ही प्रेरित है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

---Advertisement---
First published on: Jan 26, 2026 09:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola