Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर ने रचाया दूसरा निकाह, जानें कौन हैं नई दुल्हन Nidhaa Bhatt?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड और मॉडल-बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, उर्मिला से तलाक के बाद मोहसिन ने दूसरी शादी कर ली है. शादी के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. वहीं, उनकी नई दुल्हन की तस्वीरें सामने आते ही लोगों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर मोहसिन ने दूसरी बार किससे शादी की है.

कौन है निधा भट्ट?

दरअसल, मोहसिन अख्तर मीर ने निधा भट्ट के साथ दूसरा निकाह किया है. हालांकि, निधा के बारे में सोशल मीडिया पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन मोहसिन ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में निधा को टैग किया है. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है, जिस पर 1,137 फॉलोअर्स हैं.

---Advertisement---

मोहसिन ने शेयर की शादी की फोटोज

बता दें कि मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर निधा के साथ शादी की रस्मों की कई तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में दोनों शादी से जुड़े दस्तावेजों पर साइन करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, एक तस्वीर में मोहसिन अपनी पत्नी को अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे हैं.

शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखे मोहसिन और निधा

निकाह की तस्वीरों में मोहसिन और निधा बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. मोहसिन ने शादी के दौरान सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं. वहीं, निधा ने ऑफ-व्हाइट और गोल्डन रंग का सूट पहना है, जिसके साथ उन्होंने लहंगा कैरी किया है. इसके अलावा उन्होंने सिर पर गोल्डन रंग का दुपट्टा भी ओढ़ रखा है. शादी के जोड़े में निधा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. जैसे ही मोहसिन ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया. फैंस और शुभचिंतकों ने कपल पर जमकर प्यार बरसाया और उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं.

---Advertisement---

मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक नोट

इतना ही नहीं, इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मोहसिन ने एक लंबा और भावुक नोट भी लिखा है. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "साफ नीयत, सच्चा प्यार और सब्र व शुक्र से भरा दिल. अपनी रूह को पाक रखो, आगे बढ़ते हुए खुद को संभालो और भरोसा रखो कि अल्लाह की लिखी तकदीर हमेशा बेहतर होती है. सही समय आने पर, मेरी प्यारी पत्नी निधा, उन्होंने मुझे तुम्हारी सच्चाई का तोहफा दिया और मुझ पर अपनी नेमत बरसाई. तुमने मेरी जिंदगी में रोशनी भर दी है. इसलिए शुक्रिया, मेरे प्यार. और मौजी, दुनिया के दूसरे कोने से मेरा ख्याल रखने के लिए तुम्हारा भी शुक्रिया. मैं जानता हूं कि यह तुम्हारा आशीर्वाद और मेरे लिए तुम्हारा प्यार ही है, जो इस रूप में मुझ तक पहुंचा है. आज मुझे लगता है कि तुम्हें भी सुकून मिला होगा. मैं तुम्हें उतना याद करता हूं, जितना शायद मैं सोच भी नहीं सकता, और मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. हमें अपनी दुआओं में याद रखना."

2024 में हुआ था उर्मिला और मोहसिन का तलाक

गौरतलब है कि मोहसिन अख्तर मीर और उर्मिला मातोंडकर की प्रेम कहानी साल 2014 में शुरू हुई थी। करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने वर्ष 2016 में शादी कर ली थी. हालांकि, शादी के आठ साल बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई और वर्ष 2024 में दोनों अलग हो गए। तलाक के करीब दो साल बाद अब मोहसिन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और उन्होंने निधा भट्ट के साथ दूसरा निकाह कर लिया है.

---Advertisement---
First published on: Jun 15, 2026 01:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola