---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर मुफ्त में देखें ये धांसू क्राइम थ्रिलर फिल्में, हर एक कहानी में मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट
ओटीटी पर अगर आप अलग अलग तरह की कहानियों के शौकीन हैं और आप किसी भी प्लेटफॉर्म का सबस्क्रीप्शन नहीं लेना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टार पर कुछ बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्में हैं, जिन्हें आप मुफ्त में देख सकते हैं.
8 थोत्तक्कल
लिस्ट में पहला नाम '8 थोत्तक्कल' है, यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो कि एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के बारे में है, जो अपनी गन खो देता है और उसके बाद उसकी गन एक मूर्ति नाम के शख्स के पास चली जाती है. जो एक के बाद एक हत्याएं करता है. इस मूवी को IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली है.
द स्टोनमैन मर्डर्स
'द स्टोनमैन मर्डर्स' एक थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म है, जो कि एक रियल लाइफ घटना पर आधारित है. यह फिल्म मुंबई के फुटपाथ पर सो रहे लोगों की बेरहमी से हत्या के बारे में है. इसे IMDB पर 7.2 की रेटिंग मिली है.
मुंबई पुलिस
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म मुंबई पुलिस एक पुलिस ऑफिसर के बारे में है, जो अपने दोस्त की हत्या की जांच करता है और इस बीच एक एक्सीडेंट में सब भूल जाता है और वापस से फिर से जांच करता है. हालांकि आखिर में जब हत्या का राज खुलता है तो वह हैरान रह जाता है. इसे 7.9 की रेटिंग मिली है.
अंधाधुन
बॉलीवुड फिल्म 'अंधाधुन' एक क्राइम थ्रिलर है, जो कि एक पियानो बचाने वाले के बारे में है, जो अंधे होने का नाटक करता है और इसी बीच वह एक कत्ल होते हुए देख लेता है. इस मूवी को IMDB पर 8.2 की रेटिंग मिली है.
एलेवन
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'एलेवन' भी लिस्ट में शामिल है. फिल्म एक ऐसे किलर के बारे में है, जो लगातार जुड़वा बच्चों को निशाना बनाता है और हत्याएं करता है. जिसकी जांच एक अनुभवी ऑफिसर करता है.