---विज्ञापन---
Top 5 Trending Songs In India: भारत में छाए ये 5 सुपरहिट गाने, ‘धुरंधर’ का रोमांटिक ट्रैक भी बना लोगों की पसंद
Top 5 Trending Songs In India: बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक फिल्मों में आमतौर पर 5 से 6 गाने जरूर शामिल किए जाते हैं. इनमें से कई गाने रिलीज होते ही लोगों की पसंद बन जाते हैं. इतना ही नहीं, कई सिंगर्स के एल्बम के गाने भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जमकर वायरल होते हैं. आज हम आपको ऐसे ही पांच गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों भारत में ट्रेंड कर रहे हैं.

बैरण
लिस्ट में पहला नाम 'बंजारे एल्बम का गाना बैरण गाना है. यह गाना लगातार यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और ट्रेंडिंग चार्ट में टॉप पर बना हुआ है. इस गाने पर सोशल मीडिया पर जमकर रील्स बनी है. इसे यूट्यूब पर 271 मिलियन व्यूज मिले हैं.
'अर्ज किया है'
दूसरे नंबर पर 'अर्ज किया है' गाना है, जो साल 2025 में रिलीज हुआ था. इस गाने को अरुण जैन ने गाया है. इसे यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
'गहरा हुआ'
फिल्म 'धुरंधर' का गाना 'गहरा हुआ' भी जबरदस्त हिट साबित हुआ है. यह एक रोमांटिक गाना है, जिसे अरिजीत सिंह और अरमान खान ने अपनी आवाज दी है. इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 1,08,16,331 व्यूज मिल चुके हैं. यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
'खत'
'खत' गाना कुछ महीने पहले रिलीज हुआ था. इस गाने को नवजोत आहूजा ने गाया है। रिलीज के महज 8 महीने में इसे 74 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
"जाइए सजना"
लिस्ट में आखिरी गाना "जाइए सजना" है, जो फिल्म 'धुरंधर 2' का हिस्सा है. इस गाने को दुनियाभर में दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इसे जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर सरताज ने अपनी आवाज दी है. यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 245 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.