Wednesday, 29 April, 2026

---विज्ञापन---

Aamir Khan-Salman Khan को पछाड़ इस बॉलीवुड स्टार ने बनाया रिकॉर्ड, 20 फिल्मों ने किया 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

बॉलीवुड में तमाम एक्टर और एक्ट्रेस हैं जिनकी फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. भारतीय सिनेमा में 100 करोड़ क्लब की शुरुआत आमिर खान की साल 2008 की फिल्म गजनी से हुई थी. इस मूवी ने भारत में 100 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में करीब 150 ऐसी मूवीज हैं, जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इस लिस्ट में बड़े से छोटे बजट की मूवीज भी शामिल हैं.

हालांकि आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने अपने करियर में सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दी हैं. इस एक्टर की 20 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इतना ही नहीं इसने आमिर खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर्स को भी पछाड़ दिया है.

---Advertisement---

दरअसल, यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार हैं. अक्षय कुमार एक ऐसे एक्टर बन गए हैं, जिनकी 20 फिल्मों ने भारत में 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इतना ही नहीं अक्षय की छह फिल्में ऐसी हैं, जो कि कोरोना के बार रिलीज हुई हैं.

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म के अलावा अक्षय की हाउसफुल 5, केसरी 2 भी जैसी ही मूवीज हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. हालांकि उन्होंने इस बीच कई फ्लॉप फिल्मों का भी मुंह देखा है, जिसमें सम्राट पृथ्वीराज, रामसेतु, बच्चन पांडे, रक्षा बंधन जैसी फिल्में भी शामिल हैं. लेकिन फिर भी वह एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे हैं.

---Advertisement---

अक्षय कुमार की जैसा कि 20 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है. वैसे ही उनके बाद लिस्ट में सलमान खान आते हैं. जिनकी 18 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इसके बाद अजय देवगन की 10 फिल्मों ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया है, शाहरुख खान की भी 10 फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. वहीं आमिर खान भी लिस्ट में शामिल है, जो कि अक्षय कुमार के बाद आते हैं. लेकिन वह हर साल गिनी चुनी फिल्मों में काम करते हैं. जिसके कारण वह इस आंकड़े से काफी दूर है.

दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार्स का नाम भी लिस्ट में शामिल है. दरअसल, रजनीकांत और थलापति विजय की आठ आठ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इसके अलावा प्रभास की सात फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है.

काम को लेकर बात करें तो अक्षय कुमार भूत बंगला के बाद हैवान, वेलकम टू द जंगल, भूत पुलिस 2, हेरा फेरी 3 जैसी फिल्मों में जल्द नजर आएंगे.

First published on: Apr 28, 2026 10:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.