---विज्ञापन---

37 का एक्टर, 16 साल का करियर और एक के बाद एक हिट फिल्में, फिर 5 साल बड़ी एक्ट्रेस संग शादी कर सबको चौंकाया

Actor Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना हिट एक्टिंग करियर बनाना एक एक्टर का सपना होता है. ये सपना सिर्फ कुछ ही लोगों को पूरा हो पाता है और इसके लिए भी उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिसने 37 साल की उम्र और 16 के करियर में एक के बाद एक हिट फिल्में दी हैं.

कौन है वो एक्टर?

  हम जिस फेसम एक्टर की बात करने वाले हैं, वो कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल हैं, जिन्होंने अनुराग कश्यप के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा और आज इंडस्ट्री के टॉप एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं.

---Advertisement---

विक्की कौशल का परिवार

  विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई के एक उपनगरीय चॉल में हुआ. विक्की के पापा शाम कौशल फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर थे और मां वीना कौशल हाउसवाइफ हैं. विक्की के छोटे भाई सनी कौशल भी एक एक्टर हैं.

विक्की की पढ़ाई और नौकरी

    विक्की कौशल ने स्कूल की पढ़ाई के बाद साल 2009 में राजीव गांधी टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री ली. इसके बाद उन्होंने एक आईटी कंपनी में नौकरी भी की, लेकिन वहां उनका मन लगा नहीं. इसके बाद उन्होंने किशोर नामित कपूर की अकादमी में एक्टिंग की पढ़ाई की.

---Advertisement---

फिल्मी दुनिया में रखा कदम

साल 2012 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म में वह असिस्टेंट डायरेक्टर थे. इसी साल आई फिल्म 'लव शुव ते चिकन खुराना' से विक्की ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की.

5 साल बड़ी एक्ट्रेस संग शादी

विक्की को लोगों के बीच पहचान साल 2015 में आई फिल्म 'मसान' से मिली. इसके बाद उन्होंने अपने 16-साल के करियर में एक के बाद एक हिट फिल्में दीं. फिल्म 'उरी' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद साल 2021 में विक्की ने खुद से 5 साल बड़ी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ शादी करके सभी को चौंका दिया.  

First published on: May 15, 2026 05:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.