---विज्ञापन---
बॉलीवुड में इन 6 सितारों की 1 ही साल में एंट्री, किसी का डेब्यू बना लकी, तो किसी के लिए ट्रैजिक, जानें इन स्टार्स की अनसुनी कहानी
हिंदी सिनेमा में कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन टैलेंट के दमपर जबरदस्त पहचान बनाई, बल्कि दर्शकों को दीवाना बना दिया, इन्हीं में से 6 ये सितारे भी हैं, जिन्होंने एक साथ बॉलीवुड में एंट्री ली, और अपने-अपने काम से कभी न मिटने वाली पहचान बना ली, साल 2007 बॉलीवुड के लिए किसी टर्निंग पॉइंट से कम नहीं था. इसी एक साल में इंडस्ट्री को 6 ऐसे चेहरे मिले थे, जिन्होंने अपने-अपने तरीके से इंडस्ट्री में धाक जमाई. कुछ सुपरस्टार बन गए, तो कुछ का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा.
इनमें से एस रणबीर कपूर रहे जिन्होंने 'सांवरिया' से डेब्यू किया, तो वहीं इसी साल दीपिका पादुकोण ने भी इंडस्ट्री में दस्तक दी. एक तरफ रणबीर कपूर की फिल्म 'सांवरिया' हिट हुई, तो दूसरी तरफ दीपिका ने 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था.
खास बात ये रही कि दोनों की फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं थी. बिग स्क्रीन पर टक्कर और बाद में उनकी लव स्टोरी शुरू हुई, जिसने खूब चर्चा बटोरी. आज दोनों अपने-अपने करियर के टॉप पर हैं, और अपनी पर्सनल लाइफ में भी सेटल हैं.
वहीं इसी फिल्म 'सांवरिया' से सोनम कपूर ने भी बॉलीवुड में एंट्री मारी थी. शुरुआती दौर में उन्हें संघर्ष करना पड़ा, लेकिन 'नीरजा' जैसी फिल्मों ने उन्हें एक मजबूत एक्ट्रेस के रूप में पहचान दिलाई. आज सोनम एक सफल एक्ट्रेस के साथ-साथ फैशन आइकन भी हैं.
वहीं नील नितिन मुकेश ने 'जॉनी गद्दार' से इंडस्ट्री में कदम रखा. उन्होंने अपने अलग अंदाज और निगेटिव रोल्स के जरिए खास पहचान बनाई. आज भी वो फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिव हैं.
इसी साल सिंगिंग से स्टार बने हिमेश रेशमिया ने 'आपका सुरूर' से एक्टिंग डेब्यू किया. उस वक्त उनके गाने हर जगह छाए हुए थे, और फिल्म भी सफल रही. हालांकि, एक्टिंग से ज्यादा उन्हें आज भी म्यूजिक के लिए जाना जाता है.
इसी फिल्म से हंसिका मोटवानी ने भी बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखा. हिंदी फिल्मों में ज्यादा कामयाबी नहीं मिली, लेकिन साउथ सिनेमा में उन्होंने जबरदस्त नाम कमाया. हालांकि, उनकी निजी जिंदगी हाल ही में चर्चा में रही, जब मार्च 2026 में उनका तलाक हो गया.
बहरहाल, साल 2007 में लॉन्च हुए इन सितारों की कहानियां अलग-अलग रही हैं. किसी का डेब्यू सुपरहिट साबित हुआ, तो किसी को अपनी जगह बनाने में वक्त लगा, लेकिन एक बात तय है. इस साल ने बॉलीवुड को कई यादगार नाम दिए, जिनका सफर आज भी जारी है.