---विज्ञापन---
करोड़ों नहीं अरबों की संपत्ति के मालिक हैं Sunny Deol, मुंबई से हिमाचल तक आलीशान हैं घर, नेट वर्थ इतनी कि उड़ जाएं होश
बॉलीवुड में इन दिनों 'धुरंधर 2' है, लेकिन इस बीच रणबीर कपूर की 'रामायण' का शोर भी कम नहीं है, इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जिसमें रणबीर कपूर श्रीराम, तो साईं पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं, इसी के साथ एक ऐसा दमदार किरदार जिसके ढाई किलो के हाथ से अच्छे-अच्छे लोगों की बोलती बंद हो जाती है, क्या आप समझे हम किसकी बात कर रहे हैं?
बॉलीवुड में इन दिनों 'धुरंधर 2' है, लेकिन इस बीच रणबीर कपूर की 'रामायण' का शोर भी कम नहीं है, इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जिसमें रणबीर कपूर श्रीराम, तो साईं पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं, इसी के साथ एक ऐसा दमदार किरदार जिसके ढाई किलो के हाथ से अच्छे-अच्छे लोगों की बोलती बंद हो जाती है, क्या आप समझे हम किसकी बात कर रहे हैं?
बॉलीवुड के दमदार एक्शन हीरो सनी देओल (Sunny Deol) को आपने अकसर स्क्रीन पर गुस्सैल अंदाज और जोरदार डायलॉग्स के साथ देखा होगा, लेकिन अब वो एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं. खबरों के मुताबिक, वो अपकमिंग फिल्म 'रामायण' (Ramayana) में भगवान हनुमान का किरदार निभाते दिखाई देंगे. इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.
हालांकि, फिल्मों के अलावा सनी देओल अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो उनके पास मुंबई, मनाली और लोनावला में करीब 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है.
मुंबई के जुहू इलाके में स्थित उनका आलीशान घर 'सनी विला' किसी सपनों के महल से कम नहीं है. बताया जाता है, कि इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच है. खास बात ये है, कि ये सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि 5 मंजिला बिल्डिंग है, जिसमें उनका अपना पोस्ट-प्रोडक्शन स्टूडियो भी मौजूद है.
इस शानदार बंगले में हर तरह की लग्जरी सुविधा मौजूद है. जिम, स्विमिंग पूल, प्राइवेट थिएटर, बड़ी लाइब्रेरी और खूबसूरत ओपन गार्डन. यही नहीं, मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल्स में भी सनी देओल की एक और बड़ी प्रॉपर्टी बताई जाती है.
ये घर इतना भव्य है, कि इसमें एक साथ 40-50 लोगों की पार्टी आराम से हो सकती है. इसकी सुविधाएं किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं मानी जातीं.
शहर की भीड़ भाड़ और शोरगुल से दूर सनी देओल ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी एक खूबसूरत फार्महाउस बना रखा है. ये उनका फेवरेट वेकेशन स्पॉट है, जहां वो अकसर परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताने जाते हैं.
एक तरफ जहां सनी देओल बड़े पर्दे पर अपने नए अवतार से दर्शकों को चौंकाने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी शाही जिंदगी भी लोगों के बीच हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है. फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वो हनुमान के रोल में क्या कमाल दिखाते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.