---विज्ञापन---
सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काटा था गदर, कमाया 708% का प्रॉफिट, तोड़े रिकॉर्ड्स
Sunny Deol Highest Grossing Film: बॉलीवुड के दमदार एक्शन स्टार सनी देओल पिछले चार दशकों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. साल 1983 में फिल्म 'बेताब' से बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत करने वाले सनी आज भी बड़े पर्दे पर उसी जोश के साथ नजर आ रहे हैं.
कौनसी है वो फिल्म?
हालांकि उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई साल 2023 में रिलीज हुई 'गदर 2.' 22 साल बाद आई इस फिल्म ने न सिर्फ पुराने रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सुनामी लाई कि हर कोई हैरान रह गया. 'गदर 2' साल 2001 की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल थी.
दर्शकों से मिला था खूब प्यार?
पहली फिल्म की तरह ही इसमें भी सनी देओल ने तारा सिंह का किरदार निभाया, जबकि अमीषा पटेल एक बार फिर सकीना के रोल में नजर आईं. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने एक बार फिर भरपूर प्यार दिया. फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया था. इसके अलावा सिमरत कौर रंधावा, उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, राकेश बेदी और लव सिन्हा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे.
कितने प्रतिशत हुआ था प्रॉफिट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'गदर 2' को करीब 85 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया. भारत में इसने 525.2 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 687.8 करोड़ रुपये तक पहुंची थी. यही वजह रही कि फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले करीब 708 प्रतिशत का प्रॉफिट दर्ज किया, जो सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी सफलता मानी जाती है.
वर्कफ्रंट पर सनी देओल
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वह 'बंटवारा 1947' , 'जाट 2' , 'गबरू' , 'रामायण' , 'रामायण पार्ट 2' और कोर्टरूम ड्रामा 'इक्का' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.
फैंस की एक्साइटमेंट हाई
इनमें 'बंटवारा 1947' अगस्त 2026 में रिलीज होगी, जबकि 'रामायण पार्ट 1' दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं 'इक्का' 10 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है. ऐसे में साफ है कि 68 साल की उम्र में भी सनी देओल अपने फैंस के लिए लगातार बड़े पर्दे पर धमाकेदार फिल्में लेकर आ रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.