---विज्ञापन---
मैं उसे मारती… शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा, बोलीं- गोविंदा और मेरा 40 साल का प्यार…
Sunita Ahuja On Shilpa Shinde: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप 2' को लेकर लगातार चर्चा में हैं. शो से बाहर आने के बाद भी उनका बेबाक अंदाज सुर्खियां बटोर रहा है. हाल ही में उन्होंने शो की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की. सुनीता का कहना है कि उनकी शादी, परिवार और पति गोविंदा पर टिप्पणी करने का हक किसी को नहीं है.
शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
दरअसल, शो के दौरान शिल्पा शिंदे ने सुनीता और गोविंदा की शादी को लेकर कुछ बातें कही थीं. यह बात सुनीता को बिल्कुल पसंद नहीं आई. अब शो से बाहर आने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर फिर अपना रिएक्शन दिया.
पपराजी से बातचीत में सुनीता ने कही ये बात
पपराजी से बातचीत के दौरान जब सुनीता से पूछा गया कि अगर शिल्पा उनकी पर्सनल लाइफ पर और ज्यादा बोलतीं तो उनका क्या रिएक्शन होता, तो उन्होंने बिना झिझक कहा, 'मैं उसे मारती... अगर उसने मुझे उंगली की होती तो मैं उसे मारती. मैंने पहले ही कह दिया था कि मेरी फैमिली के बारे में बात मत करो. यह फैमिली शो नहीं, बल्कि एक गेम शो है.'
गोविंदा की फैन फॉलोइंग पर क्या बोलीं सुनीता?
सुनीता ने आगे कहा कि अगर कोई गोविंदा का फैन है तो उसे अपनी फैनगिरी तक ही सीमित रहना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि उनके पति, बच्चों या शादीशुदा जिंदगी पर टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है. सुनीता के मुताबिक, 'गोविंदा मेरे पति हैं. वो क्या करते हैं और हमारे रिश्ते कैसे हैं, यह हमारा निजी मामला है.' उन्होंने यह भी कहा कि अगर उस समय उनका गुस्सा और बढ़ जाता तो मामला काफी बड़ा हो सकता था.
सुनीता ने 'लॉक अप 2' क्यों छोड़ा?
इसी बातचीत में सुनीता ने यह भी बताया कि उन्होंने बीच में ही 'लॉक अप' क्यों छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि शो के दौरान उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी और डायबिटीज कंट्रोल में नहीं आ रही थी. जब गोविंदा को उनकी सेहत के बारे में पता चला तो वह खुद उन्हें लेने शो में पहुंच गए.
शो के मेकर्स को लेकर क्या बोलीं सुनीता आहूजा?
सुनीता ने बताया कि शो की टीम ने उनका पूरा ख्याल रखा और डॉक्टर दिन में कई बार उनका चेकअप करते थे. उन्होंने एकता कपूर और नेटफ्लिक्स की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उनके साथ काम करके अच्छा लगा और आगे भी ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहेंगी.
गोविंदा संग अपने रिश्ते पर बोलीं सुनीता
बातचीत के आखिर में सुनीता ने गोविंदा के साथ अपने 40 साल पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा, '40 साल का प्यार ऐसे थोड़ी खत्म होगा. अब मैं गोविंदा के साथ एक फिल्म करना चाहती हूं. हीरो नंबर वन और हीरोइन नंबर वन साथ नजर आएंगे.'
सुनीता-गोविंदा की बॉन्डिंग
शो से बाहर निकलते समय गोविंदा और बेटी टीना खुद सुनीता को लेने पहुंचे थे. इस दौरान दोनों के बीच की शानदार बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया और एक बार फिर उनके लंबे रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.