Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर फूटा सोनू सूद का गुस्सा, बोले- यह बहुत ही शर्मनाक

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपने एक विवादास्पद बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों को लेकर दिए गए उनके बयान पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. अब इस पूरे मामले में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. सोनू सूद ने कंगना के बयान को बेहद अफसोसजनक बताते हुए उन्हें सोच-समझकर बोलने की सलाह दी है. वहीं दूसरी ओर चौतरफा घिरने के बाद कंगना रनौत ने भी अपने बयान पर सफाई पेश की है.

सोनू सूद ने जताया कड़ा एतराज

अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने कंगना रनौत के बयान पर ऐतराज जताते हुए कहा कि किसी के लिए भी इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करना बेहद गलत है. उन्होंने कहा कि हर इंसान को हमेशा तोल-मोल कर ही अपनी बात सामने रखनी चाहिए.

---Advertisement---

युवाओं के सम्मान की दी सीख

सोनू सूद ने कहा कि देश की जनता और युवा ही किसी कलाकार को बड़े मुकाम तक पहुंचाते हैं. अगर युवा साथ छोड़ देंगे तो किसी का भी वजूद कायम नहीं रह पाएगा, इसलिए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही असली समझदारी है.

विवाद बढ़ता देख दी सफाई

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने चौतरफा घिरने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वे विरोध प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक जगह पर किए गए अमर्यादित व्यवहार के खिलाफ अपनी आवाज उठा रही थीं.

---Advertisement---

सार्वजनिक जगह पर मर्यादा का तर्क

कंगना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में जिस तरह की भाषा और आचरण का इस्तेमाल किया गया, उससे आम लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी होती है. समाज में ऐसे व्यवहार को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए.

नीट परीक्षा से जुड़ा था मामला

यह पूरा विवाद 'नीट-यूजी 2026' (NEET-UG 2026) परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है, जहां दिए गए बयान के बाद से ही कंगना रनौत लगातार विवादों के घेरे में हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 29, 2026 09:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola