---विज्ञापन---
तलाक ले रहा है ये मशहूर सिंगर? इंस्टाग्राम पर पत्नी को किया अनफॉलो, PUBG से शुरू हुई थी लव स्टोरी
Singer Millind Gaba and Priya Beniwal Divorce Rumors: पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा की शादीशुदा जिंदगी इस समय सवालों के घेरे में है. मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है.
Singer Millind Gaba and Priya Beniwal Divorce Rumors: बॉलीवुड और पंजाब फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. इस बार सिंगर अपने किसी नए गानें को लेकर नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हुए हैं. दरअसल, उनकी शादीशुदा जिंदगी इस समय सवालों के घेरे में है. दरअसल, सोशल मीडिया पर सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनिवाल के तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इसके अलावा मिलिंद गाबा और प्रिया ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है. चलिए आपको ये पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं.
इंस्टाग्राम पर पत्नी को किया अनफॉलो
दरअसल, मिलिंद गाबा के फैंस ने हाल ही में नोटिस किया कि सिंगर और उनकी पत्नी प्रिया बेनिवाल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. दोनों की ही फॉलोइंग लिस्ट में एक-दूसरे का नाम नहीं दिखाई दे रहा है.
तलाक ले रहे हैं सिंगर?
मिलिंद और प्रिया की इस सोशल मीडिया एक्टिविटी ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. इसके बाद से इंटरनेट पर मिलिंद और प्रिया के तलाक को लेकर खबरें आना शुरू हो गई. फिलहाल, मिलिंद या प्रिया की तरफ से तलाक को लेकर किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है.
शादीशुदा जिंदगी में...
भले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मिलिंद और प्रिया के तलाक की खबरें और अफवाह सच ना भी हों, लेकिन इतना तो तय है कि मिलिंद गाबा और प्रिया बेनिवाल की शादीशुदा जिंदगी में इस समय काफी उथल-पुथल मची हुई है.
PUBG से शुरू हुई थी लव स्टोरी
बता दें कि ऑनलाइन PUBG गेम खेलते हुए मिलिंद और प्रिया की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी. प्रिया बेनिवाल, फेमस यूट्यूबर हर्ष बेनिवाल की बहन हैं. मिलिंद और प्रिया ने कई साल तक डेट करने बाद साल 2022 में शादी की थी. इसके बाद साल 2023 में दोनों एक बेटे और बेटी के जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.