---विज्ञापन---
Eetha के लिए श्रद्धा कपूर ने वसूली तीन गुना फीस? टाइटल विवाद के बीच सामने आई बड़ी खबर
Eetha Shraddha Kapoor Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ईठा' के साथ अपनी वापसी को लेकर सुर्खियों में छाई हुईं हैं. फिलहाल, ये फिल्म अपने टाइटल को लेकर विवाद में घिरी में हुई है. दिग्गज तमाशा कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. अभी फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद थमा भी नहीं था कि इसी बीच श्रद्धा कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं. जहां श्रद्धा की फीस को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
श्रद्धा कपूर की फीस में करोड़ों का इजाफा
लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ईठा' से श्रद्धा कपूर अपना कमबैक कर रही हैं. ताजा खबरों के अनुसार, श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस में काफी बढ़ोतरी की है, जो उनकी पिछली फीस के मुकाबले बहुत ज्यादा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अपने टाइटल को लेकर विवाद में घिरी इस फिल्म के लिए श्रद्धा ने अपनी फीस में करोड़ों का इजाफा किया है.
श्रद्धा कपूर की फीस
फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धा कपूर ने 'ईथा' के लिए अपनी फीस बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दी है. प्रोड्यूसर दिनेश विजान का मानना है कि विथाबाई की यह बायोपिक श्रद्धा के करियर के लिए एक बहुत ही खास फिल्म और गेम-चेंजिंग प्रोजेक्ट साबित हो सकती है. फिल्म का लेवल और इम्पॉर्टेंस को देखते हुए उनकी फीस बिल्कुल सही है.
श्रद्धा कपूर ने वसूली तीन गुना फीस
खबरों के मुताबिक, श्रद्धा कपूर को मिली 15 करोड़ रुपये की फीस उनके पिछले प्रोजेक्ट की फीस के मुकाबले काफी ज्यादा है. फिल्म 'स्त्री 2' के लिए श्रद्धा को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये मिले थे, जो उनके को-स्टार राजकुमार राव से काफी कम थे, जिन्हें फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये की फीस मिली थी. बताया जाता है कि 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए श्रद्धा कपूर को 7 करोड़ रुपये की फीस मिली थी.
फिल्म के टाइटल पर विवाद
इसके अलावा, फिल्म 'ईठा' के टाइटल पर विवाद काफी गहराया हुआ है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के फिल्म एवं सांस्कृतिक विभाग (एनसीपी चित्रपट वा सांस्कृतिक विभाग) ने फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि "ईठा" विथाबाई नारायणगांवकर की विरासत को उचित सम्मान नहीं देती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.