Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

राघव जुयाल को डेट कर रही हैं शहनाज गिल? रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘प्लीज, पर्सनल सवाल…’

---विज्ञापन---

Shehnaaz Gill Dating Rumours: पंजाब की कुड़ी जिसने एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई, टीवी से लेकर बॉलीवुड तक धाक जमाने वाली शहनाज गिल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, एक्ट्रेस हाल ही में राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंची थी, जहां उनके दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे, एक वीडियो में राघव का हाथ थामे, तो दूसरे वीडियो में वो गाड़ी में बैठते समय राघव की गोद में बैठी दिखाई दी थीं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं थी.

शहनाज का रिएक्शन

'बिग बॉस 13' से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वालीं शहनाज गिल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. पिछले कुछ समय से उनका नाम एक्टर और होस्ट राघव जुयाल के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया. अब पहली बार शहनाज ने इन चर्चाओं पर अपना रिएक्शन दिया है.

---Advertisement---

क्या बोलीं शहनाज गिल?

दरअसल, शहनाज गिल जल्द ही अपनी नई फिल्म 'इश्कनामा' में नजर आने वाली हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनसे राघव जुयाल के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया. हालांकि, शहनाज ने इस मुद्दे पर खुलकर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा, 'प्लीज, कोई पर्सनल सवाल नहीं.'  

पर्सनल लाइफ पर दिया ये जवाब

शहनाज ने अपनी निजी जिंदगी पर बात करने से बचते हुए बातचीत का रुख राघव की आने वाली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' की ओर मोड़ दिया. उन्होंने राघव की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया.

---Advertisement---

राघव जुयाल संग रिश्ते पर बोलीं एक्ट्रेस

शहनाज ने कहा, 'मेरे दोस्त की फिल्म आ रही है. आप सभी प्लीज उसे सपोर्ट करें. वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और उसकी फिल्म का चलना बेहद जरूरी है.' उन्होंने यह भी कहा कि राघव ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है और इसी वजह से दर्शकों को उनका साथ देना चाहिए.

इस फिल्म में किया साथ काम

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि बतौर लीड हीरो यह राघव की बड़ी फिल्मों में अहम शुरुआत है. ऐसे में अगर लोग थिएटर जाकर उनकी फिल्म देखेंगे तो यह उनके लिए बड़ी बात होगी. हालांकि, शहनाज ने राघव को सिर्फ अपना दोस्त बताया, लेकिन डेटिंग की खबरों पर न तो मुहर लगाई और न ही उन्हें पूरी तरह खारिज किया.

---Advertisement---

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाएं

उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. कुछ फैंस का मानना है कि शहनाज अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना चाहती हैं, जबकि कुछ लोगों को अब भी दोनों के रिश्ते के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है.

क्या है दोनों का रिश्ता?

बता दें कि शहनाज गिल और राघव जुयाल की दोस्ती साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों कई बार साथ नजर आए, जिससे डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं. हालांकि, इससे पहले भी राघव इन खबरों को खारिज करते हुए खुद को सिंगल बता चुके हैं. फिलहाल, दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

---Advertisement---
First published on: Jul 15, 2026 12:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola